उम्मीद है कृषि उपज मंडी मंदसौर में व्यवस्था का अनुशासन बना रहेगा" श्री सिसोदिया
उम्मीद है कृषि उपज मंडी मंदसौर में व्यवस्था का अनुशासन बना रहेगा" श्री सिसोदिया
मंदसौर। उज्जैन संभाग की सबसे बड़ी कहीं जाने वाली कृषि उपज मंडी मंदसौर में छोटे से विवाद के कारण अनिश्चितकालीन मंडी बंद का निर्णय किसी के गले नहीं उतर रहा था, छोटी छोटी सी बातों पर मंडी का व्यापार व्यवसाय बंद होना किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि व्यापारी, किसान, हम्माल, तुलावटी और मंदसौर शहर के व्यापार व्यवसाय पर भी असर डालता है।
पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने उम्मीद जताई है कि कृषि उपज मंडी मंदसौर में व्यवस्था का अनुशासन अब बना रहेगा, कृषि मंडी परिसर में सन्नाटा सिर्फ मंडी परिसर में नहीं, बल्कि मंदसौर शहर के व्यापार व्यवसाय एवं कारोबार पर भी पड़ता है, व्यवस्थाओं में कमी या अव्यवस्था के दौर में वाद विवाद का निपटारा सामंजस्य, समन्वय और संवाद के साथ होना चाहिए।
श्री सिसोदिया ने बताया कि मंडी कोई अखाड़ा नहीं है किसान विश्वास, व्यवस्था और भरोसे के चलते मंडी में अपनी जींस लेकर आते हैं, चार चार दिन तक लंबी कतार में लगकर वह अपनी उपज को बिकवाने में भारी जतन और परेशानी का सामना करता है, यह चिंतन और चिंता का विषय है कि जावरा, दलोदा, पिपलिया मंडी, नीमच, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा जैसी आसपास की मंडियों में जितना धरना प्रदर्शन, बंद, वाद और विवाद नहीं होता है उतना मंदसौर मंडी में ही क्यों? बड़ी मंडी में छोटी - छोटी अव्यवस्था क्यों कारण बन रही है, इसमें सुधार की जरूरत है।
श्री सिसोदिया ने बताया कि मंडी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का लगातार संवाद और संपर्क व्यापारियों, हम्माल, तुलावटी और किसानों में बना रहना अति आवश्यक है। मंडी की अनिश्चितकालीन हड़ताल और विवाद के कारण दूरदराज के व्यापारियों और किसानों में मंडी की छबि एवं साख पर असर डालता है।
श्री सिसोदिया ने मंडी के पुनः सुचारू रूप से चलाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, हम्माल बंधु तुलावटी भाइयों, किसान बंधुओं, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मंडी प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की??
कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...
विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन
मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...
"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट"
नगरीय निकायों की आहट के साथ...
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...