पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर विचार संगोष्ठी का आयोजन भी संपन्न

पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर विचार संगोष्ठी का आयोजन भी संपन्न
मंदसौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी और पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह निर्देशानुसार 17 सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मोत्सव देशभर में मनाया गया था जिसे लेकर भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला मंदसौर द्वारा भी एक कार्यक्रम शनिवार को कुशाभाउ ठाकरे आॅडीटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें विचार संगोष्ठि के साथ प्रबुद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग की जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण देकर जो मान सम्मान बढाया है। जिसके लिए मान प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया एवं नये भारत के निर्माण में पिछडा वर्ग के योगदान के बारे में विस्तृत से बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष और सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटौलिया, किसान नेता बंशीलाल गुर्जर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया और विधायक देवीलाल धाकड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता ने पिछडा वर्ग के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिये गये 27 प्रतिशत आरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुुए ओबीसी वर्ग को होने वाले लाभ के बारे में बताया। आपने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार आमजनों के हित में कार्य कर रही है। कोरोना काल जैसे विकट परिस्थितियों में भी केन्द्र सरकार ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है। किसान नेता बंशीलाल गुर्जर ने पंचायती राज में ओबीसी वर्ग के उत्थान पर उद्बोधन देते हए कहा कि पिछडा वर्ग को जो आरक्षण में मिला उसके बाद पंचायतों में पिछड़ा वर्ग से आने वाले लोग जनप्रतिनिधि बनकर पहुचे इससे पूरे समाज को लाभ हुआ। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने नई शिक्षा निति के बारे में बतातेे हुए नई निति से होने वाले दुरगामी परिणामों के बारे में कहा कि नई शिक्षा निति आने वाली पीढी के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। गरोठ विधायक देवीलाल धाकड ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन परिचय और भाजपा द्वारा उनके व्यक्तित्व के निर्माण के बारे में विस्तृत से संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटौलिया ने सर्व स्पर्शीय भाजपा और सर्व हिताय भाजपा के बारे में अपना संबोधिन दिया। उन्होने कहा कि भाजपा ही पूरे विश्व की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सभी धर्मो और वर्गो का सम्मान करती है। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने प्रदेश केे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए भाजपा द्वारा उनके व्यक्तित्व निर्माण के बारे में बताया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रबद्धजनों द्वारा संगोष्ठी में विचार रखे गये। इस आयोजन में भाजपा के समस्त पिछडा मोर्चा जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पिछडा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री डाॅ विजय राठौर ने किया एवं अंत में आभार गोकुलसिंह पावटी ने माना। पिछडा वर्ग के खिलाडियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम में पिछडा वर्ग से आने वाले खिलाडियों का सम्मान भी किया गया। जिसमें जीवनलाल माली खेल मलखम राष्ट्रीय खिलाडी, सपना धाकड खेल मलखम राष्ट्रीय खिलाडी, सुशीला राठौर पतंजलि जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री राठौर समाज, अर्चना चैरसिया हाॅकी खिलाडी, हेमन्त ग्वाला, दिलीप ग्वाला राष्ट्रीय कुश्ती खिलाडी, नवीन मावर क्रिकेट खिलाडी, रविन्द्र धाकड कृषि वैज्ञानिक का सम्मान किया गया। इन समाज प्रमुखों का हुआ सम्मान यादव समाज, पाटीदार समाज, गुर्जर समाज, राठौर समाज, सेन समाज, ग्वाला समाज, माली समाज, लौहार समाज, धाकड समाज, खारौल समाज, डांगी समाज, नाथी योगी समाज, मीणा समाज, आंजना समाज, सौधिंया राजपूत समाज, चारण समाज, रायका समाज, ओज समाज, दर्जी समाज, सुतार समाज, बंजारा समाज, गायरी समाज, भुवई समाज, नेपाली समाज, ढोली गंधर्व समाज, गोस्वामी समाज, सिकलीगर समाज, धोबी समाज, जाट समाज, रेवारी समाज, भाट समाज, सोनी समाज, कुमावत समाज, गाडी लौहार समाज, प्रतापति समाज नायक समाज, लक्षकार समाज, पोशी समाज, भावसार समाज, मालवीय समाज, मेवाड लौहार समाज, बैरागी समाज, धनगर पुर्बिया समाज आदि समाजों के प्रमुखों का सम्मान कार्यक्रम में किया गया। धीरज पाटीदार 9826274240

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...