मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ राजू कालबेलिया आरोपी राजनाथ (40) पुलिस गिरफ्त में है। आरोपी तखतपुरा थाना सुवासरा का रहने वाला है। नाहरगढ़ पुलिस ने आरोपी को राजस्थान बॉर्डर की ओर बाइक से जाते समय बिशनिया चौपाटी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में निर्दयी पति ने कबूल किया कि पत्नी से विवाद का मामला कोर्ट में में विचाराधीन था और भरण-पोषण न देना पड़े, इसलिए पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी ने चरित्र संदेह के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके पीछे उसने एक पुराने वीडियो को कारण बताया है। 10 जनवरी को ग्राम पीपलखूंटा में घरेलू विवाद के चलते आरोपी राजनाथ ने अपनी पत्नी ममता और उसे बचाने पहुंची बुआ कासूबाई पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे दोनों महिलाएं बुरी तरह झुलस गई थीं। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया था। हालांकि दोनों अब खतरे से बाहर हैं। राजनाथ व ममता की शादी 15 साल पहले हुई थी और बीते कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। दोनों के बीच का पारिवारिक मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन आरोपी राजनाथ उर्फ राजू शराब पीकर गांव पहुंचा था और नशे में वारदात की। इसी दिन सीतामऊ कोर्ट में उसकी तारीख भी थी। आरोपी मजदूरी करता था और उसके 3 बच्चे हैं। घटना के बाद से वो इधर-उधर भाग रहा था। उसे सोमवार को पुलिस ने बाइक के साथ राजस्थान की ओर जाते हुए पकड़ा।

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...

मंदसौर के दिलीप रेखा जैन मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, रेखा...

मंदसौर के दिलीप रेखा जैन मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, रेखा के सीने पर चाकू से किया हमला और मारी गोली

मंदसौर के गोल चौराहा क्षेत्र में हुई गोलीकांड और चाकूबाजी की घटना में नया मोड़ सामने आया है। इस...