मंदसौर के दिलीप रेखा जैन मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, रेखा के सीने पर चाकू से किया हमला और मारी गोली

मंदसौर के दिलीप रेखा जैन मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, रेखा के सीने पर चाकू से किया हमला और मारी गोली
मंदसौर के गोल चौराहा क्षेत्र में हुई गोलीकांड और चाकूबाजी की घटना में नया मोड़ सामने आया है। इस घटना में मंदसौर निवासी दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन और राजस्थान के निंबाहेड़ा निवासी सराफा व्यापारी विकास सोनी की मौत हो गई थी। पुलिस से मिले ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार मृतक विकास सोनी निंबाहेड़ा के सराफा बाजार में “अपना ज्वेलर्स” नाम से दुकान संचालित करता था। वह किसी व्यापारिक लेन-देन को लेकर मंदसौर स्थित दिलीप जैन के घर पहुंचा था। उस समय घर में केवल दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दिलीप जैन और विकास सोनी ने साथ बैठकर चाय पी, जिसे रेखा जैन बनाकर लाई थीं। चाय देने के बाद रेखा जैन दूसरी मंज़िल पर बने कमरे में चली गईं। इसी दौरान व्यापारिक लेन-देन को लेकर दिलीप और विकास के बीच विवाद हो गया, जो बढ़कर झूमाझटकी में बदल गया। शोर सुनकर रेखा जैन नीचे आईं। इसी दौरान विकास सोनी ने पिस्टल निकालकर दिलीप जैन पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद विकास ने चाकू से दिलीप जैन के सीने और चेहरे पर वार किए, वहीं बीच-बचाव कर रही रेखा जैन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विकास सोनी सोफे पर बैठ गया और पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवॉल्वर, चाकू और स्कूटी बरामद की है। मंदसौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों शव का पीएम करवाकर दो शव मंदसौर परिजनों के सुपुर्द कर दिए है, एक शव विकास सोनी का राजस्थान के निम्बा हेड़ा भेजा जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि मौके पर विकास सोनी अकेला ही चाकू और रिवॉल्वर लेकर आया था उसके साथ अन्य कोई आरोपी नहीं थे। विवाद के बाद पहले उसने दोनों पति-पत्नी को मारा और उसके बाद खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसमें लेनदेन का मामला सामने आया है। मृतक दिलीप सोनी और विकास सोनी गोल्ड सोने का व्यापार करते थे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...