अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी
मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक विमल पाटीदार उम्र 33 वर्ष निवासी बालागुड़ा का रहने वाला था और 11 मार्च 2025 से जेल में बंद था। जेल में उसको सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद सुबह तकरीबन 9 बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट आया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे उसने दम तोड़ दिया। जेल में तबीयत बिगड़ने पर विमल को अस्पताल लाया गया। जिला चिकित्सालय की डॉ. दिव्यांशी गौर ने बताया कि जब मरीज अस्पताल पहुंचा, तो उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और वह लगातार सीने में दर्द की शिकायत कर रहा था। उसे तुरंत जरूरी उपचार दिया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक, इलाज के दौरान विमल को कार्डियक अरेस्ट आया। मेडिकल टीम ने उसे तत्काल सीपीआर (CPR) दिया और वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया। करीब एक घंटे तक डॉक्टर ने उसकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 5 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ पकड़ाया था विमल पाटीदार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से 5 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई थी। इस मामले में वह पिछले करीब 10 महीने से (11 मार्च 2025 से) जेल में बंद था। परिजनों ने बताया कि विमल अविवाहित था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत के बाद बूढ़े माता-पिता बिल्कुल अकेले रह गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है की हमारा बेटा तो घर पर सो रहा था नारकोटिक्स की टीम आई और उठाकर ले गई, परिजन का कहना है की फर्जी केस में फ़साया और आज हमें सुबह फोन लगाकर कहा की अस्पताल आजाओ, तो हम अस्पताल आए यहाँ आकर पता चला की इसकी मौत हो गई.. कुल मिलाकर कहा जाये तो परिजनों का यही कहना था की नारकोटिक्स वालो ने उनके घर का इकलौता चिराग बुझा दिया

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...

मंदसौर के दिलीप रेखा जैन मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, रेखा...

मंदसौर के दिलीप रेखा जैन मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, रेखा के सीने पर चाकू से किया हमला और मारी गोली

मंदसौर के गोल चौराहा क्षेत्र में हुई गोलीकांड और चाकूबाजी की घटना में नया मोड़ सामने आया है। इस...