इंदौर जिले/शहर की सीमा से निकले तो होगी कार्यवाही: आईजी

पुलिस प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर ऐसे प्रकरण आए हैं जिनमें लोगों ने प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर इंदौर जिले/शहर से बाहर जाने की चेष्ठा की है। इंदौर जिले से बाहर जाने पर संक्रमण दूसरे जिलों में भी बढ़ सकता है इसलिए पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी । न केवल ऐसे व्यक्तियों पर अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा साथ में उनके वाहन को भी जप्त किया जाएगा । इसलिए ऐसे लोगों से अनुरोध है कि पुलिस को ऐसी कार्यवाही करने का अवसर ना दें। किसी भी परिस्थिति में बिना किसी वैध अनुज्ञा के जिले/ शहर की सीमा से बाहर जाने की कोशिश न करें। आईजी ने नबकेवल इंदौर शहर के पुलिस अधीक्षकों (पूर्व एवं पश्चिम) बल्कि आसपास के जिले धार ,खरगौन एवं खंडवा के पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि वह भी सीमावर्ती इलाकों में नाके लगवाएं ताकि उनके जिलों की सीमा में इंदौर शहर /जिले से कोई अनाधिकृत प्रवेश ना कर सके। आज भी 100 से भी अधिक लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है एवं वाहन जप्त हुए हैं । आगामी समय में इसे और भी सघन बनाया जाएगा ताकि कोई भी इंदौर जिले शहर से बाहर अनाधिकृत आवागमन ना कर सके

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...