घोषित लोकडाउन केन्द्र और प्रदेश सरकार की विफलता का परिचायक

घोषित लोकडाउन केन्द्र और प्रदेश सरकार की विफलता का परिचायक
डब्ल्यूएचओं की चेतावनी के बावजुद भारत नही जागा, कोरोना की पहली लहर के बावजुद दूुसरी लहर के लिये सरकार ने नही की तैयारियां मंदसौर। मोदी और शिवराजसिंह चैहान की सरकारे नागरिको के लिये सिर्फ वादे, दावे और रिवेंट आधारित कार्यक्रम ही लागु कर पायी है। एक साल पहले केन्द्र की मोदी सरकार कोरोनो से निपटने के लिये तैयार नही थी जिसके चलते लोकडाउन लगा और जिसका पालन देश के सभी नागरिको ने करते हुये तमाम परिस्थितियो के बावजुद केन्द्र और प्रदेश सरकारो का साथ दिया किन्तु एक साल बाद भी केन्द्र और मध्यप्रदेश की सरकार कोरोना से निपटने के लिये अलर्ट नही हो पायी जिसका प्रतिफल यह है कि देश एक बार फिर से लोकडाउन की चपेट में चला गया है जिसकी शुरूआत मंदसौर जिले में दस दिवसीय लोकडाउन से हुई है, घोषित लोकडाउन का खामियाजा मंदसौर जिले के गरिब मजदूरो एवं आम नागरिको को भोगना पडेगा जो रोज कुआ खोदकर रोज पानी पीने की तर्ज पर कार्य करते हुये परिवार का पालन पोषण करते है। जिला कांग्र्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील ने कहा कि संकट आना और फिर से संकट आने में अंतर होता है। पहले कोरोना संकट के उपरांत एक साल बाद जिस प्रकार से केन्द्र और प्रदेश सरकार विफल साबित हुई है उसका खामियाजा जिले और देशवासियो को भोगना पड रहा है। प्रत्येक जिले में सरकारी आंकडो में मौत तीन से चार है जबकी मुक्तिधाम (श्मशान) में एक से दो दर्जन अंतिम संस्कार रोज हो रहे है। कोरोना ग्रसित गंभीर मरिजो के लिये एक साल बाद भी आईसीयू बेड की संख्या पर्याप्त बढना तो दूर गंभीर मरिजो के लिये आॅक्सीजन तक उपलब्ध नही है।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...