सांख्यिकी विभाग के कर्मचारी बनकर आ रहे कर्मचारी दो रूपए के मजदूर

*ख़बरवाला_अलर्ट* *ना दें अपनी जानकारी और सूचनाएं!* *आर्थिक जनगणना के नाम पर मांग रहे हैं जानकारी, जनता काॅलोनी, लेबर काॅलोनी स ले चुके डिटेल्स, नई आबादी में फंसे*! *मंदसौर। ख़बरवाला अलर्ट*, सावधान, यदि आपके घर या दुकान पर कोई युवक आते हैं और कहते हैं कि वे सांख्यिकी विभाग के कर्मचारी हैं और आर्थिक जनगणना करने निकले हैं, तो सावधान इन्हें अपनी सूचनाएं, जानकारी या मोबाईल नंबर ना दें। दरअसल यह युवक दो रूपए प्रति घर के मान से सर्वे कर रहे हैं। दरअसल ये कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र के कर्मचारी हैं जो अपने निजी हितों में यह जानकारी ले रहे हैं। ना इनके पास सरकारी अनुमति पत्र है और ना ही प्राधिकृत पहचान पत्र। पिछले चार दिनों से यह शहर में सर्वे कर रहे हैं और लेबर काॅलोनी और जनता काॅलोनी में घुम चुके हैं। बुधवार को ये नई आबादी में पहुंचे, मगर वहां खबरवाला प्रतिनिधि से मिले और जब प्रतिनिधि ने इनसे जानकारी मांगी तो आए दो युवकों ने अपने एक अधिकारी को बुलाने की बात कही। मग वह अधिकारी भी ठीक से जवाब नहीं दे सका! बाद में इन्होंने सीएससी सेंटर आम्बेडकर चैराहा से खुद को जुड़ा होना बताया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे नई आबादी में दो युवक हाथ में एक पतला सा रजिस्टर लेकर पहुंचते हैं। वे खुद को सांख्यिकी विभाग से आना बताते हुए जानकारी मांगते हैं। जब इनसे प्रतिनिधि पहचान पत्र मांगता है तो यह एक सीएससी सेंटर से प्रिंट किया हुआ कार्ड दे देते हैं, इसमें भी किसी शासकीय कर्मचारी की पदमुद्रा नहीं होती। नागेश्वर मालवीय और एक अन्य युवक खुद को निम्बोद निवासी बताते हैं। जब इनसे और जानकारी मांगते हैं तो यह अपने अधिकारी प्रकाश सुनार्थी को बुलाने की बात कहते हैं। प्रकाश आकर कलेक्टर मंदसौर की एक फेसबुक पोस्ट की कम्प्यूटर प्रिंट आउट को ही शासकीय अनुमति की तरह बता देते हैं। खबरवाला आपसे अपील करता है कि अपने घर आने वाले इस तरह के युवकों को कोई जानकारी नहीं दे। सावधान रहें, सतर्क रहें और अपनी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति या संस्था के हाथों में पहुँचने से बचाएं। आर्थिक जनगणना का सर्वे शासकीय कर्मचारियों की सहभागिता से होगा।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...