मध्यप्रदेश में रोज चल रही गोलियां, जंगलराज हुआ कायम, गरीब, दलित, मजदूर व किसानों का दमन करने पर तुली भाजपा सरकार, कांग्रेस नेता जोकचन्द्र का आरोप

मध्यप्रदेश में रोज चल रही गोलियां, जंगलराज हुआ कायम, गरीब, दलित, मजदूर व किसानों का दमन करने पर तुली भाजपा सरकार, कांग्रेस नेता जोकचन्द्र का आरोप
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मध्यप्रदेश में जंगल राज क़ायम हो गया है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नही बची है। पुलिस, प्रशसन व सरकार ग़रीब, दलित, मजदूर, किसानों का दमन करने पर तुली हुई है। अपराधियों में खौफ नहीं है, वहीं आम आदमी अपने आप को भयभीत होकर डरा सहमा महसूस कर रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। किसी भी विभाग में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहे है। निर्दोष फरियादी दर-दर की ठोकरें खा रहे, आपराधिक किस्म के लोग राजनीति में आकर अफसरों, नेताओं के साथ मौज-मस्ती में लगे हुए है। कुछ दिनों में ही भाजपा सरकार के काबिज होते ही चारों और त्राहि-त्राहि है। प्रदेश में रोज गोलियां चल रही है, हत्याएं हो रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान औऱ कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं को टाइगर घोषित कर मध्यप्रदेश में जंगल राज की कल्पना को साकार करने में लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने आरोप लगाया प्रदेश के ग़रीब, दलित, किसान, मजदूर वर्ग पर पुलिस व सरकार कहर बरपा रही है। हाल ही में सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना जिले में पुलिस व प्रशासन ने ग़रीब, दलित परिवार की जमीन को तहस-नहस कर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाकर लातों-घूंसों से पीट-पीटकर महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं मासूम बच्चों को घसीट-घसीट कर मारा। गरीब दलित परिवार को ज़हर पीने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं मंडला ज़िले में एक ही परिवार के छह लोंगो की हत्या ज़मीन विवाद में कर दी। दो दिन पूर्व जावरा में फिरौती के लिए व्यापारी को गोली मार दी। अलीराजपुर में पुलिस सरेआम ग़रीब, आदिवासी को घसीट कर पीट रही है। लेक़िन आश्चर्य की बात है, एसा कृत्य करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नही हो रही। आज प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी, जबरन ज़मीन के क़ब्जे जैसी वारदातें आम हो गई हैं। सूदखोरों की पठानी वसूलियों के चलते लोग आत्महत्याएं कर रहे है। इतनी अंधेरगर्दी के बावजूद जबरन काबिज हुई यह सरकार उपचुनाव जितने के लिए समीक्षा बैठकें करने में व्यस्त है। जोकचन्द्र ने आगे बताया मध्यप्रदेश की पुलिस का देशभक्ति व जनसेवा का ढोल फूटकर सबके सामने आ गया औऱ सच्चाई आम जनता के सामने है। शिवराजसिंह चौहान पुलिस को ढाल बनाकर ग़रीबों का दमन करने में लगे हुए हैं, वही जंगल राज क़ायम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। आम जनता को भयभीत करने के लिए अपने आपको व अपने नए नवेले साथी सिंधिया को सार्वजनिक रूप से टाइगर बताकर यह संदेश देना चाहते हैं कि अब यहां नियम-कानून संविधान का राज नहीं, जंगल राज चलेगा और जंगल राज में लहूलुहान होना तो आम बात है। जोकचन्द्र ने सभी वर्गों से एकजुट होकर अन्याय-अत्याचार के साथ ही जंगलराज के ख़ात्मे के लिए जन आंदोलन का आव्ह्ान किया साथ ही हर लड़ाई में सदैव साथ रहने का अनुरोध किया। जोकचन्द्र ने प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए उपचुनाव में समस्त कांग्रेस उम्मीदवरों को भी जिताने का अनुरोध किया। ---------

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई लावारिस, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जोकचन्द्र ने की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...