भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना है-जे.पी.नड्डा

भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना है-जे.पी.नड्डा
जन संवाद वर्चुअल रैली को पूरे जिले के कार्यकर्ताओं ने सुना-हितेश शुक्ला मन्दसौर--भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने बताया कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे.पी.नड्डा जी ने मध्यप्रदेश के करोड़ो कार्यकर्ताओ को वर्चुअल जन संवाद के माध्यम से सम्भोदित किया।जिसको लाइव फेसबुक व अन्य साधनों के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुना।वर्चुअल जन संवाद रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश की सीमाओं पर विदेशी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दी है।जिससे देश की सीमाएं सुरक्षित है।परंतु कांग्रेस ने देश की सिमोओ को दुश्मनों के पास जाने दिया।कांग्रेस ने कभी भी देश की चिंता नही की।विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस देश की चिंता छोड़ कैसे सरकार को बदनाम किया जाए इसमें ही दिमाग लगा रही है।चाहे धारा 370 का मामला हो,CAA का मामला हो,या डोकलाम का मामला हो या वर्तमान में गलवान का मामला हो हमेशा कांग्रेस देश के खिलाफ ही खड़ी रही है।देश की सुरक्षा से कांग्रेस को कोई मतलब नही है।कांग्रेस का साथ हमेशा भ्रष्टाचार के साथ रहा है।इतने सालों तक कांग्रेस भ्रष्टाचार के तले देश को गर्त में डालती गई।जब से मोदीजी के देश की बागडोर संभाली है तब से एक भी घोटाला नही हुआ है।मोदीजी के नेतृत्व में आज देश प्रगति पर बढ़ता जा रहा है।चाहे जनधन खाते हो या प्रधानमंत्री आवास योजना,हर वर्ग की जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया जा रहा है।अन्य देशों की तुलना में हमारे देश ने नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में आज कोरोना महामारी में अच्छे से कार्य किया है।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे तन,मन,धन से लाकडाउन के समय लाखो लोगो की सेवा की है।लाखो मास्क , सैनिटाइजरो को वितरित किया।हमारे कार्यकर्ताओ ने भोजन के पैकेट बांटे और अनेको जगह रसोई के माध्यम से गरीबो का सहारा भी बने।भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना है।और मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता इस काम मे अच्छे से लगे भी है।आज वर्चुअल जन संवाद के माध्यम से युवा मोर्चा मन्दसौर जिले के सभी मंडलो के कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव व अन्य साधनों के माध्यम से जुड़कर सुना।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...