ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी स्टार से कराया चुनाव प्रचार, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी स्टार से कराया चुनाव प्रचार, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार के समर्थन में बांग्लादेश के एक अभिनेता द्वारा कथित तौर पर चुनाव प्रचार करने के मामले में केंद्र ने मंगलवार को कोलकाता के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी से रिपोर्ट मांगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ऐसी खबरें हैं कि कुछ भारतीय अभिनेताओं के साथ बांग्लादेश के अभिनेता फिरदौस अहमद ने रायगंज से तृणमूल उम्मीदवार कन्हैयालाल अग्रवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार में कथित तौर पर हिस्सा लिया था. विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफआरआरओ) कोलकाता से इस बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गयी है कि क्या अहमद ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में कथित तौर पर हिस्सा लेकर वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है. बताया जाता है कि अहमद बिजनेस वीजा पर भारत आते रहते हैं. ऐसी खबर है कि बांग्लादेशी फिल्म अभिनेता को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हेमताबाद और करांदिघी में चुनाव प्रचार रैलियों में अग्रवाल के समर्थन में वोट मांगते देखा गया था. एफआरआरओ अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में वीजा सेवा उपलब्ध कराने के लिये जिम्मेदार होता है.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...