साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे तक रोक, बाबरी ढांचे पर बयान के बाद आयोग का फैसला

साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे तक रोक, बाबरी ढांचे पर बयान के बाद आयोग का फैसला
साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- विवादित ढांचा गिराने पर मुझे गर्व है आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए साध्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे भोपाल. चुनाव आयोग ने भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार पर 3 दिन तक रोक लगा दी है। आयोग ने यह फैसला साध्वी प्रज्ञा के बाबरी ढांचे पर दिए गए बयान पर लगाई है। आयोग ने प्रज्ञा के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। आयोग ने इस बयान के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। टीवी चैनल से बातचीत में कहा था- विवादित ढांचा तोड़ने पर गर्व है साध्वी प्रज्ञा ने कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल पर कहा था- अयोध्या में विवादित ढांचे तोड़ने पर मुझे गर्व है। मैं खुद विवादित ढांचा गिराने गई थी। मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी, हमने देश का कलंक मिटाया है। इस बयान पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम पी खाडे ने संज्ञान लेते हुए प्रज्ञा से जवाब तलब किया था। बयान पर साध्वी ने दी थी सफाई आयोग ने जब इस पर साध्वी प्रज्ञा से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा था कि चैनल को उन्होंने तब बयान दिया था, जब वे भाजपा प्रत्याशी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि मैंने अंतर्मन की बात कही थी। मीडिया मॉनीटरिंग सेल इस बयान पर संज्ञान नहीं ले सकता। File Photo

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...