जिले के 232 व्‍यक्तियों में से 48 की नेगेटिव रिपोर्ट 1 पोसिटिव प्राप्‍त 183 सेम्‍पल की रिपोर्ट प्राप्‍त होना शेष

जिले के 232 व्‍यक्तियों में से 48 की नेगेटिव रिपोर्ट 1 पोसिटिव प्राप्‍त 183 सेम्‍पल की रिपोर्ट प्राप्‍त होना शेष
जिले में 4823 यात्रियों का कोरेन्‍टाईन पूर्ण मन्दसौर 13 अप्रैल 20/ जिला स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में स्थापित कोरोनावायरस पर दिनोंदिन कोरोना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे, सातों दिन सक्रिय हैं। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो कोरोना कंट्रोल रूम नम्बर 07422-255596, 07422-255203, 07422-255033 व व्हाट्सएप न. 8889788304 पर संपर्क कर सकते हैं। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं उपचार हेतु द्वितीय चरण में माईक्रोप्‍लान के अनुसार राजस्‍थान की सीमा एवं अन्‍य जिलों से लगे हुए ग्रामों में बाहर से आने वाले व्‍यक्तियों को कोरोना वायरस के बचाव हेतु सर्वेक्षण एवं सर्दी खांसी के पाये गये मरीजों की जॉच की गई । चिकित्‍सकीय दल 18 बनाये गये । ब्‍लाक ब्‍लाक सीतामउ में 5, ब्‍लाक संधारा में 2 मेलखेडा 11 इनके द्वारा 46 ग्रामों का भ्रमण किया गया । जिसमें चिकित्‍सकीय दल एवं पेरामेडिकल, आशाकार्यकर्ता द्वारा सीतामउ में 14, संधारा में 5, मेलखेडा 27 ग्रामों में भ्रमण किया गया है। दलों द्वारा दिनांक 13.04.2020 को जिले में 46 ग्रामों में हाथ धुलाई एवं ब्‍लीचिंग बनाने की विधि बतायी गयी, जिसमें ब्‍लाक सीतामउ 14, संधारा में 5, मेलखेडा 27 में बतायी गयी। इसके साथ-साथ लोगों में जागरूकता के उददेश्‍य के पेम्‍पलेट वितरण का कार्य किया गया, जिसका उददेश्‍य लोगों में सोशल डिस्‍टेंस, मास्‍क पहनने की विधि, सेनेटाईजर करना अनिवार्य है तथा घरो से बाहर ना निकले, इस संबंध में जानकारी दी गई। इसमें 220 व्‍यक्तियों की उपस्थित रही। भ्रमण के दौरान सामान्‍य सर्दी खांसी के 18 मरीज मिले जिनका उपचार किया गया। 19 ग्रामों में क्‍लोरिन साल्‍यूशन से स्‍प्रे का कार्य भी किया गया। सीतामउ में 14 ग्राम, संधारा में 5 ग्रामों में क्‍लोरिन सोल्‍यूशन से स्‍प्रे का कार्य किया गया । जिले में 9691 आने वाले यात्रियों की स्‍क्रीनिंग की गई है जिनमें से कुल 8987 यात्रियों को होम एवं कोरेन्‍टाईन सेन्‍टर में 14 दिनों के लिये कोरेन्‍टाईन किया गया है, जिसमें से होम कोरेन्‍टाईन 4133 एवं कोरेन्‍टाईन सेन्‍टर 31 व्‍यक्तियों को कोरेन्‍टाईन किया गया। जिसमें से 4823 यात्रियों का कोरेन्‍टाईन पूर्ण हो चुका है। 232 व्‍यक्तियों के सेम्‍पल लिये गये है, जिसमें से 49 की रिपोर्ट प्राप्‍त हो चुकी है, जिसमें 1 पोजिटीव एवं 48 नेगिटिव पाये गये है। 183 सेम्‍पल की रिपोर्ट प्राप्‍त होना शेष है।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...