भाजपा ने लोकतंत्र को नोटो से, नोटो के द्वारा नोटो के लिये बनी सरकार की परिभाषा दी- नवकृष्ण पाटिल

भाजपा ने लोकतंत्र को नोटो से, नोटो के द्वारा नोटो के लिये बनी सरकार की परिभाषा दी- नवकृष्ण पाटिल
जिला कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकली, संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन मंदसौर। मध्यप्रदेश की चुनी हुई लोकतांत्रिक कांग्रेस सरकार को केन्द्र एवं नोटो के बल पर बेदखल करने के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मंदसौर जिला प्रभारी बटुकशंकर जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील की अगुवाई मे आयोजित तिरंगा यात्रा में मंदसौर जिले के बडी संख्या में कांग्रेस एवं आमजनो ने सहभागीता कर लोकतंत्र को खंडित करने वाले प्रसंग पर सहभागीता की। गांधी चौराहा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत तिरंगा यात्रा नेहरू बस स्टेण्ड मार्ग, नेहरू बस स्टेण्ड बालाजी मंदिर से दयामंदिर मार्ग, कालाखेत रोड नंबर एक होते हुये शहर कोतवाली, कालिदास मार्ग होते हुये पुनः तिरंगा यात्रा नेहरू बस स्टेण्ड पहुंची, इसके उपरांत यह यात्रा कैलाश मार्ग होते हुये अम्बेडकर चौराहा पहुंची जहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन जिला कांग्रेेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील ने किया। डॉ अम्बेडकर चौराहा पर समापन अवसर पर कांग्रेसजन एवं आमजनो को संबोधित करते हुये पाटील ने कहा कि अब्राहन लिंकन ने लोकतंत्र की जो परिभाषा दी थी इसके उलट भाजपा ने अलग ही परिभाषा गढ ली है। भाजपा ने मध्यप्रदेश की लोकतांत्रिक सरकार गिराकर नोटो से नोटो के द्वारा और नोटो के लिये बनी सरकार परिभाषित कर सरकार बनायी है। उन्होनें कहा कि प्रदेश की सरकार की जनता ने भाजपा के पंद्रह सालो के कुशासन से मुक्ति हेतु भाजपा को वोट दिया था लेकिन भाजपा ने सत्ता भूख को मिटाने के लिये गद्दारो की मदद से फिर से सत्ता प्राप्त कर ली। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, सुवासरा विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाटीदार, मल्हारगढ विधानसभा प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, श्यामलाल जोकचंद्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण मोहम्मद हनीफ शेख, अनिल शर्मा, नोंदराम गुर्जर, किशोर गोयल, बसंतीलाल सोलंकी, सुरेश पाटीदार, कृपालसिंह सोलंकी, जगदीश धनगर फोजी, कमलेश जायसवाल सोनू, भवानीशंकर धाकड, वीरेन्द्रसिंह हाडा, करणसिंह रावत, सेवादल अध्यक्षगण दिलीप देवडा, मांगुसिंह बोराना, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पटेल, एनएसुआई जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर, पिछडा वर्ग अध्यक्ष दीपकसिंह चौहान, अजा विभाग अध्यक्ष संदीप सलोद, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष यूनूस मेव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीरचंद्र गुर्जर, आईटी सेल अध्यक्ष शोकत मंसुरी, सदभावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष रफत प्यामी, महिला नेत्रीगण रूपल संचेती, सुनिता बंडी, सरोजसिंह सिसोदिया, रेखा बघेरवाल, अनिता खोखर, अनिता कोरी, प्रियंका बसेर, साबुबाई पालिवाल,सोनिया जैन, सुनितासिंह जादौन, सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। सुरेश भाटी 9755516609

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...