जेडीयू का बड़ा फैसला- गठबंधन

जेडीयू का बड़ा फैसला- गठबंधन
बिहार की राजधानी पटना में रविवार को जनता दल (यू) (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया कि जेडीयू बिहार के बाहर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) का हिस्सा नहीं होगी। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, बशिष्ठ नारायण सिंह और के सी त्यागी उपस्थित हुए। जेडीयू ने फैसला किया है कि वो जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली में आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल का भी हिस्सा नहीं है। और हाल ही में नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें जेडीयू के 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें बीजेपी के किसी नेता ने शपथ नहीं ली। बीजेपी के साथ अपने संबंधों पर नीतीश कुमार ने कहा था, 'हम पूरी मजबूती के साथ एनडीए के साथ हैं, लेकिन सांकेतिक प्रतिनिधित्व स्वीकार्य नहीं है। अगले साल विधानसभा चुनाव है, जेडीयू और भाजपा मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इससे पहले पिछले रविवार को जेडीयू ने इसे 'अंतिम निर्णय' बताते हुए फैसला किया कि पार्टी कभी भी एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी। जेडीयू के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता के सी त्यागी ने बताया कि एनडीए द्वारा दिए गए एक कैबिनेट सीट का प्रस्ताव पार्टी द्वारा अस्वीकार्य था, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...