कक्षा दसवीं के समाजशास्त्र प्रश्न पत्र क्रमांक 4 व 26 में पीओके को आजाद कश्मीर लिखने को बताया देशद्रोही कृत्य

कक्षा दसवीं के समाजशास्त्र प्रश्न पत्र क्रमांक 4 व 26 में पीओके को आजाद कश्मीर लिखने को बताया देशद्रोही कृत्य
मंदसौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गांधी चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर द्वारा कमलनाथ एवं कमलनाथ सरकार का पुतला दहन किया गया। मध्य प्रदेश की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में प्रश्न क्रमांक 4 एवं 26 के अंदर पीओके को आजाद कश्मीर उल्लेख करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला के नेतृत्व में आक्रोशित होकर गांधी चौराहे पहुंचे उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया एवं प्रदेश सरकार एवं कमलनाथ का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने कहा कि जबसे मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई है मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान देश के कानून का अपमान और देश विरोधी तत्वों का जमावड़ा मध्यप्रदेश में हो रहा है प्रदेश सरकार के संरक्षण में और प्रदेश सरकार के संस्था द्वारा घोर आपत्तिजनक देशद्रोही कृत्य कर पीओके को एक प्रश्न पत्र में आजाद आजाद कश्मीर उल्लेख करना देशद्रोह है उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेश और पाकिस्तान एक एजेंडे पर चलते हैं उन्हें देश के मुद्दों से सरोकार नहीं कांग्रेश और पाकिस्तान एक भाषा बोलते हैं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतावनी दी कि इस कृत्य के दोषियों को कड़ी सजा देते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए अन्यथा युवा मोर्चा और उग्र आंदोलन करेगा। युवा मोर्चा के पुतला दहन पर पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल कर पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस असफल रही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार एवं कमलनाथ के प्रतीक पुतलों का दहन किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अजय सिंह चौहान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला भाजपा उपाध्यक्ष से पारस महावर पार्षद निलेश जैन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाटील मिथुन वप्ता जिला मंत्री राहुल तरवेचा जिला कार्यालय मंत्री मदन माली नगर मंडल अध्यक्ष अजय असेरी अरविंद सारस्वत पार्षद नीलेश जैन नितिन बिजवानी महेंद्र परिहार पंकज सेठिया गणेश भगवान प्रवीण दिवाकर अजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी अंशुल जैन ने दी ।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...