आम आदमी पार्टी ने 6 करोड़ रुपए लेकर मेरे पिता को लोकसभा का टिकट दिया

आम आदमी पार्टी ने 6 करोड़ रुपए लेकर मेरे पिता को लोकसभा का टिकट दिया
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) के रण में आम आदमी पार्टी (AAP) पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. AAP की ओर पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए गए बलबीर सिंह जाखड़ के बेट उदय जाखड़ ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उदय जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट देने के एवज में उनके पिता बलबीर सिंह जाखड़ से छह करोड़ रुपए लिए हैं. उदय ने दावा किया है कि उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं. यहां आपको बता दें कि बलबीर सिंह जाखड़ ने तीन महीने पहले ही आमी आदमी पार्टी में आए थे और पार्टी ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है. यहां आपको बता दूं कि राज्यसभा के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी पर आरोप लगे थे उन्होंने पैसे लेकर अपने कोटे की सीट बेची थी. मतदान से ठीक एक दिन पहले इस खुलासे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली में 12 मई यानी रविवार को ही वोटिंग है. पश्चिमी दिल्‍ली में जाखड़ का मुकाबला BJP के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा से होना हैं.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...