बंगाल में पीएम ने कहा- '23 मई के बाद बच नहीं पाएंगी दीदी, संपर्क में हैं उनके 40 विधायक'

बंगाल में पीएम ने कहा- '23 मई के बाद बच नहीं पाएंगी दीदी, संपर्क में हैं उनके 40 विधायक'
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को चेतावनी दी है कि उन्होंने विश्वासघात किया है इसलिए 23 मई के बाद उनका बच पाना मुश्किल होगा. पं बंगालः लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल पर है. इसलिए पीएम मोदी लगातार पश्चिम बंगाल में दौरा कर रहे हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में जनसभा को संबोधित किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां दीदी (ममता बनर्जी) पर जमकर निशाना साधा. यहां तक की उन्हें चेतावनी दी है कि उन्होंने विश्वासघात किया है इसलिए 23 मई के बाद उनका बच पाना मुश्किल होगा. पीएम मोदी ने कहा कि यहां दावा किया है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में जनता के साथ विश्वासघात किया है. इसलिए चुनाव के रिजल्ट 23 मई के बाद उनका बच पाना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि रिजल्ट के बाद चारों तरफ जब कमल खिलेगा तो आपके विधायक आपको छोड़ कर भाग जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि दीदी के 40 विधायक आज भी उनके संपर्क में है. पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही दीद के स्पीड ब्रेकर से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का इन दिनों काफी गुस्सा निकल रहा है. वह मोदी से इतनी गुस्सा हैं कि उनके कार्यकर्ता भी सामने जाने से डर रहे हैं. उन्हें लगता है कि मोदी का गुस्सा कहीं मुझपर न बरस जाए.ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता को धोखा दिया है. लेकिन अब वह लोकतंत्र को धोखा नहीं दे पाएगी. अब उनके गुंडे जितना दम लगा लें लेकिन वह जनता के फैसले को बदल नहीं पाएंगे. उन्होंने जो चिटफंड घोटाला किया है और उन लोगों को बचाने का काम कर रही है. उसका हिसाब जनता जरूर लेगी. क्योंकि जनता गलती माफ कर सकती है लेकिन विश्वासघात को माफ नहीं करेगी. पश्चिम बंगाल में जो जनता के अंदर गुस्सा है वह केवल विश्वासघात का है. पश्चिम बंगाल में दीदी की जमीन खिसक चुकी है. पश्चिम बंगाल पहले वामपंथ में फंसा था अब दमन पंथ में फसा हुआ है लेकिन अब बंगाल को विकास पंथ के साथ ले जाना जरूरी है. यह विकास पंथ अब बीजेपी पश्चिम बंगाल में लेकर आएगी. बंगाल सरकार की विचार था दाम और दमनपंथी है. यहां परमिशन से एडमीशन तक दाम लगाया जा रहा है. ऐसे में यहां नए उद्योग तो छोड़े पुराने उद्योग में ताले लग गए हैं.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...