उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के धैर्य और साहस को सलाम -आशीष भाटिया

उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के धैर्य और साहस को सलाम -आशीष भाटिया
मन्दसौर- देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को किसान के वेश में उपद्रवियों की भीड़ ने व्यापक उत्पात मचाया लेकिन विपरीत अवस्था में भी दिल्ली पुलिस व अन्य सभी जवानों ने बहुत ही धैर्य और साहस का परिचय दिया।जज्बे को सलाम संयम को सलाम- राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम-उन घायल 394 पुलिस के जवानों को कोटि कोटि प्रणाम, जिन्होंने राष्ट्र के मान और किसान के सम्मान को आत्मरक्षा से ऊपर रखा। राष्ट्र के समक्ष एक अनूठी मिसाल पेश की। अब इससे बड़ी देश सेवा, समाज सेवा की मिसाल भला और क्या होगी कि तलवार, बंदूक, लाठी सब उनके सीने पर थी, फिर भी वर्दी चुप थी। संयम के साथ शांति का संदेश दे रही थी। अन्न से देश सेवा कर सकता है, लेकिन देश, माटी और जवान का निरादर कभी नहीं कर सकता। देश, जवान और किसान तीनों का ही निरादर करने वाले इन उपद्रवियों को दोबारा मौका बिल्कुल नहीं मिलना चाहिए। आंदोलन-प्रदर्शन की आड़ में ये बार-बार देश में दंगों की आग को सुलगाने की कोशिश करते रहे हैं। उससे सतर्क होकर आगे की दिशा में सख्त कार्रवाई का संदेश भी इसी खाकी को देना होगा। हमने अक्सर पुलिस को कठघरे में ही खड़ा किया है। अक्सर लोग इस तरह की टिप्पणियां भी करते पाए जाते हैं कि अपने ऊपर आने पर पुलिस संयम और धैर्य सब खो देती है, लेकिन इस घटना ने पुलिस की भूमिका के बारे में हमें नए सिरे से सोचने पर विवश किया है।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...