देश की सेवा पुर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर घर आए सैनिक का माँ ने तिलक लगाकर किया स्वागत।

देश की सेवा पुर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर घर आए सैनिक का माँ ने तिलक लगाकर किया स्वागत।
जीरन - सैनिक नगरी कहे जाने वाले गाँव जीरन से देश सेवा का जज्बा लेकर कई युवाओं ने आर्मी को चुना और सेना में जाकर देश की सेवा करने का इससे अच्छा कोई माध्यम नही हो सकता अभी तक जीरन और आसपास के गाँव से लगभग 300 से भी ज्यादा युवाओं ने सेना में जाकर देश की सेवा की। ऐसे ही जीरन के एक सैनिक दीपेश बरोरिया देश की सेवा कर सेवानिवृत्त होकर घर आये घर आने पर माँ ने पुत्र का तिलक लगाकर स्वागत किया घर के सभी सदस्यों ने स्वगात किया वही गाँव वासियों ने भी खुब धूमधाम से सैनिक का स्वागत किया। सैनिक दीपेश बरोरिया के सेवाकाल पुर्ण होने पर अपने गाँव आने पर जीरन में सैनिक पाठशाला के सभी सदस्यों वर्तमान में जो सैनिक देश की सेव में है और अभी यही पर है और भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा अनोखा स्वागत किया गाँव के तालाब के किनारे 11वी शताब्दी में निर्मित शिव मंदिर पंचदेवल महादेव मंदिर पर वृक्षारोपण किया व मंदिर की देखरेख और साफ सफाई का जिम्मा स्वयमसेवी संस्था सैनिक पाठशाला ने उठाया जो सैनिक हमेशा देश की सेवा में तत्पर रहते हैं उनमें देश सेवा का जज्बा इतना होता है कि वह जहां भी होते हैं देश सेवा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते देश के ऐसे वीर जवानों का देश वह देश का हर नागरिक हमेशा ऋणी रहेगा। देश सेवा की प्रेरणा मेरे गुरू देव बाबूलाल जी भमावत से मिली जिन्होंने ने मुझे मार्गदर्शन दिया आगे भी मेरा यही प्रयास होगा कि देश सेवा के प्रति युवाओं को मार्गदर्शन करना और सेना में जाने के लिए प्रेरित करने व आने वाली समस्याओं का समाधान करना । इसी संकल्प के साथ कार्य करूँगा।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...