हाथरस की बालिका से गैंगरेप

हाथरस की बालिका से गैंगरेप
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। हाथरस की बालिका से गैंगरेप कर हत्या के बाद पुलिस द्वारा साक्ष्य मिटाकर शव को रातों रात जलाकर गैंगरेप कर हत्या करने वाले आरोपियों को बचाकर मामले को दबाने, केन्द्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कृषि अध्यादेश लाने एवं क्षेत्र के किसानों के खातों में फसल बीमा राशि नही डालकर गुमराह करने एवं अफीम खेती बंद करने एवं अफीम तुलाई के बाद किसानों को राशि नही देने के विरोध में 6 अक्टूबर को 10.30 बजे मंदसौर संजय गांधी उद्यान से पैदल मार्च कर रैली के रुप में गांधी चौराहे मंदसौर पहंुचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के साथ ही किसान व आमजन भी आमंत्रित है। प्रदेश सरकार के इशारों पर बचाया गैंगरेप व हत्या के आरोपियों को:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने बताया उत्तरप्रदेश के हाथरस में बालिका की गैंगरेप के बाद निर्दयतापूर्वक हत्या हो गई। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना था, लेकिन पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के लिए रातों-रात बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार को न्याय की उम्मीद है, लेकिन प्रशासन उन पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहा है। यूपी सरकार के इशारे पर इस दुष्कर्म व हत्याकाण्ड के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी पुलिस द्वारा रोककर अभद्र व्यवहार किया गया। वकील, पत्रकारों को पीड़ित परिवार से नही मिलने दिया जा रहा है व उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। किसानों को बर्बाद करने के लिए लाया गया कृषि अध्यादेश:- जोकचन्द्र ने बताया दूसरी ओर केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में किसानों को बर्बाद करने के लिए जबरन कृषि अध्यादेश लाया गया, यह किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है, किसानों को पंूजीपतियांे के हाथों की कठपुतली बनाने के लिए यह अध्यादेश लाया गया है, इससे किसानों का शोषण होगा और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। देश के इतिहास में पहली बार किसानों के खिलाफ लाए जा रहे अध्यादेश से आहत केन्द्रीय मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है ? पूरे देश में इसका विरोध हुआ, उसके बावजूद सरकार ने जबरन यह अध्यादेश पारित कर दिया। इससे पूरे में देश में कृषि मण्डियां बंद हो जाएगी व बेरोजगारी और बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ बड़े उद्योगपतियों व पंूजीपतियों को मिलेगा। बीमा राशि के नाम पर गुमराह किया सरकार ने:- जोकचन्द्र ने बताया विधानसभा उपचुनाव से पहले घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणाएं करना शुरु कर दी है, इसी क्रम में हाल ही में किसानों को फसल बीमा देने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर क्लिक कर किसानों के खातों में एक साथ बीमा राशि डालने की घोषणा की, लेकिन किसानों को इस राशि के नाम पर गुमराह कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। केवल जहां उपचुनाव है वहां कुछ किसानों के बीमा राशि खातों में डाली गई, वह भी चुनाव में वोट का फायदा लेने के लिए। यह बीमा राशि किसान के लिए उंट के मंूह में जीरे के समान है, केवल किसानों को बीमा राशि देने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, लेकिन किसान समझदार है, वह अब झंूठी घोषणाओं व वादों के बहकावे में नही आ सकता। अफीम खेती न हो बंद, किसानों को दी जाए तुलाई की राशि:- केन्द्र सरकार द्वारा अफीम खेती बंद करने की योजना तैयार की जा रही है। एसे में अफीम किसानों का शोषण और बढ़ गया है, हाल ही में अफीम तुलाई का भुगतान भी अभी तक कई किसानों को नारकोटिक्स ने किसानों को नही दिया है। आए दिन समाचार पत्रों में अफीम फसल बंद करने की खबरें आ रही है, एसे में किसान चिंतित है, क्योंकि मंदसौर-नीमच जिले की जीवन रेखा अफीम खेती पर ही आधारित है। निंदाई, गुढ़ाई, लुवाई-चिराई से मजदूरों को खासा रोजगार मिलता है, वहीं किसानों को खसखस के भी काफी अच्छे दाम मिलने है। अगर अफीम खेती बंद होगी तो क्षेत्र में बेरोजगारी और बढ़ जाएगी।

कार में मिली 12 लाख से अधिक की अफीम:कार ड्राइवर अरेस्ट; 2...

कार में मिली 12 लाख से अधिक की अफीम:कार ड्राइवर अरेस्ट; 2 थैलियों में छुपा रखी थी 6 किलो से ज्यादा अफीम

_*मंदसौर से निखिल सोनी की रिपोर्ट*_ मंदसौर की शामगढ़ पुलिस ने एक लग्जरी कार से 6 किलो से अधिक...

पत्रकारों के महाकुंभ में सैंकड़ों कलमकारों ने की शिरकत

पत्रकारों के महाकुंभ में सैंकड़ों कलमकारों ने की शिरकत

महानगरों से आए वक्ताओं ने वर्तमान पत्रकारिता के परिदृश्य पर डाला प्रकाश नीमच। जिले के डीकेन...

ऐतिहासिक होगा प्रदेश कांग्रेस मुखिया कमलनाथ का नीमच...

ऐतिहासिक होगा प्रदेश कांग्रेस मुखिया कमलनाथ का नीमच दौरा

- उमरावसिंह गुर्जर घर-घर दस्तक देकर दे रहे निमंत्रण - गांव-शहर से मिल रहा अपार स्नेह नीमच।...

आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक मनासा में संपन्न प्रदेश...

आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक मनासा में संपन्न  प्रदेश से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है चलो भोपाल - नवीन कुमार अग्रवाल

मनासा , 7 मार्च। आम आदमी पार्टी की आज दोपहर 2 बजे से जोगनिया माता मंदिर पर समीक्षा बैठक रखी गई...

किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा करे सरकार:-रघुवंशी

किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा करे सरकार:-रघुवंशी

बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का किया दौरा मंदसौर/ "बे-मौसम बरसात एवं...