सुप्रीम कोर्ट का आरबीआई को निर्देश- बैंकों के निरीक्षण से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध करवाए

सुप्रीम कोर्ट का आरबीआई को निर्देश- बैंकों के निरीक्षण से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध करवाए
अदालत ने कहा- आरबीआई बैंकों से जुड़ी जानकारी देने की पॉलिसी की समीक्षा करे कोर्ट की आरबीआई को चेतावनी- इस बार आखिरी मौका, अगली बार गंभीरता से लेंगे आरबीआई ने आरटीआई के तहत बैंकों की सालाना रिपोर्ट की जानकारी देने से इनकार किया था नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई को निर्देश दिया है कि बैंकों के सालाना निरीक्षण से जुड़ी जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत उपलब्ध करवाई जाए। जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने आरबीआई को यह निर्देश भी दिया है कि वह आरटीआई के तहत बैंकों से जुड़ी जानकारी देने की अपनी पॉलिसी की समीक्षा करे। आरटीआई कानून का पालन करे आरबीआई: सुप्रीम कोर्ट अदालत ने आरबीआई के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई तो नहीं की लेकिन स्पष्ट कहा कि यह आखिरी मौका है। आरबीआई को आरटीआई कानून के प्रावधानों का पालन करना चाहिए। अगली बार इसका उल्लंघन हुआ तो गंभीरता से लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में आरबीआई को अवमानना का नोटिस दिया था। सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय सूचना आयोग पहले भी कह चुके हैं कि आरबीआई सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने के इनकार नहीं कर सकता जब तक कि कानून के तहत कोई सूचना देने से छूट नहीं हो। आरबीआई ने अपने बचाव में कहा था कि बैंकों की सालाना निरीक्षण रिपोर्ट में गोपनीय जानकारियां होती हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एस सी अग्रवाल ने आरबीआई के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...