पूर्व मनोनित नपाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में अवैध कार्य और अवैध वसूली के सारे रिकार्ड तोेडे - श्री जैन

पूर्व मनोनित नपाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में अवैध कार्य और अवैध वसूली के सारे रिकार्ड तोेडे - श्री जैन
नोटिस व कोर्ट के आदेशों के आड़ में करोड़ो रूपये की हुई अवैध वसूली मंदसौर। कमलनाथ सरकार में जनता के हितों और सुरक्षा प्रदान करने उद्देश्यों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऑपरेशन माफिया का सफाया चलाया गया था। जिसको मप्र की जनता ने पूरे मन से सराहा था। जिसकी प्रशंसा आज भी प्रदेश की जनता की सरकार जाने के बाद भी ऑपरेशन माफिया को याद करती है। कमलनाथ सरकार ने आरएसएस के गढ़ माने जाने वाले मंदसोर शहर में 40 वर्षो के बाद कांग्रेस का नपाध्यक्ष मनोनित करने का अवसर आया तो यह सोचते हुए कि जिस तरह पूरे प्रदेश में माफियाओ का सफाया किया जा रहा है और जन समर्थन पूरी तरह मिल रहा है। यह कार्य पूरे प्रदेश की तरह मंदसौर में भी हो सके यह सोचकर मो हनीफ शेख को नपाध्यक्ष मनोनित किया था। किन्तु श्री शेख ने अल्पकाल में ही मंदसौर शहर में ही भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के पिछले 40 सालों के सारे रिकार्ड तोड़कर कांग्रेस द्वारा मनोनित किए गए, अध्यक्ष के निर्णय को कलंकित किया है। उक्त बात कहते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री कमलेश जैन ने बताया कि सम्पूर्ण मंदसौर नपा का दायित्व पुलिस व नपाधिकारी को दिखावे के लिए सौंपते हुए अपने आप को भला बनाए रखने का प्रयास जरूर किया है। लेकिन मंदसौर शहर की जनता और जागरूक कांग्रेस पार्षदों ने ही परिषद की बैठकांे में यह प्रश्न खुले रूप से किया है कि सार्वजनिक रूप से एमओएस के आठ नोटिस जारी किए गए किन्तु गुपचुप बिना सार्वजनिक किए गए लगभग 50 से 80 नोटिस जारी किए गए है, किन्तु नोटिस के बाद अपने खास सिपेसिलाहकार कर्मचारियों को भेजकर संबंधित लोगों को डरा - धमाकर लाखों रूपये की अवैध वसूली के बदले उक्त नोटिस को ही गुप्त तरीके से ही नष्ट करवा दिया उक्त नोटिसों नपा मे कोई रिकार्ड नहीं है। इस तरह करोड़ों रूपये की अवैध वसूली करके कांग्रेस सरकार और कमलनाथ जी के अच्छे कार्यो और मंशा पर मो हनीफ शेख ने पानी फेर दिया है और भविष्य में नपा में कांग्रेस की परिषद बनने पर गहरा और बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। भ्रष्टाचार के अनेक मामले जैसे मुर्रम में भ्रष्टाचार, पेंचवर्क में भ्रष्टाचार, नामांतरणों में भ्रष्टाचार, रेलवे स्टेशन पर पेशाब घर व सुुलभ काॅम्पलेक्स में भ्रष्टाचार, स्वच्छता सर्वेक्षण में भ्रष्टाचार सहित जनकुपूरा स्थित नपा की भूमि पर शिकायत होने पर कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही के बजाये अपना आर्थिक साधने के लिए नोटशीट पर यह लिखकर कि मामला न्यायालय में विचराधीन है। श्री जैन ने बताया कि उक्त खुलासा करते हुए बताया कि यह मामला आज तक किसी न्यायालय में गया ही नहीं है। नपा में इस प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही का प्रकरण क्रमांक का रिकार्ड दर्ज नहीं है। इस तरह के कृत्य करके मंदसौर शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी को लगातार कमजोर और खत्म करने का कार्य मो हनीफ शेख द्वारा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत श्री जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम मंदसौर व संगठन स्तर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया को लिखित में की है। कमलेश जैन 9131235177

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई लावारिस, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जोकचन्द्र ने की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...