पुख्ता सुरक्षा के बावजूद कैसे हुआ लॉकडाऊन का उल्लंघन

पुख्ता सुरक्षा के बावजूद कैसे हुआ लॉकडाऊन का उल्लंघन
आज देश मे चारो और कोरोना जैसी महामारी ने आमजन का जीना दुश्वार किया हुआ है।महामारी से हर व्यक्ति घबराया हुआ है।जैसे सरकार निर्देश दे रही है वैसे ही आमजन सुरक्षा हेतु उन निर्देशो का पूरी ईमानदारी से पालन भी कर रहा है।पर ऐसे में भी कुछ समाज के दुश्मन चैन से नही बैठ रहे है।इनके लिए सरकार द्वारा बनाये नियम भी मायने नही रखते है।तभी तो आज देश के हालात जो समय रहते सुधर जाने थे वे और गंभीर होते जा रहे है।हमारे मंदसौर में भी सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजान के होते हुए भी कुछ नासमझ नादानी करते जा रहे है।कल ही मंदसौर में एक और कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट ने एक बार फिर शहर को शांत कर दिया और साथ ही और अधिक सोचने को मजबूर कर दिया कि ये मानवता के दुश्मन ठीक से प्रशासन का सहयोग क्यो नही कर रहे है।भयावह बात तो और तब अधिक हो गयी जब उक्त व्यक्ति के जनाजे में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित हुए जिसका डर अब शहरवासियों को और प्रशासन को ज्यादा सता रहा है।ऐसे में सवाल ये उठता है कि इतनी सख्ती होने के बाद भी ये समाज के दुश्मन चैन से क्यो नही घर बैठ रहे।साथ ही प्रशासन की जवाबदेही भी बनती है कि नियम जब बने हुए हे कि चाहे शादी हो या मौत बिना प्रशासन की इजाजत और तय संख्या में ही होना है तो 2 दिन पूर्व निकलने वाले जनाजे में 50 से अधिक व्यक्ति क्यो और कैसे सम्मिलित हो गए।ये प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे में सख्त रवैया अपनाकर सख्त कार्यवाही करे नही तो नियम टूटते देख दूसरा व्यक्ति भी नियमो की अनदेखी करेगा और ऐसे में जब पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा है तो उस पर नियंत्रण कैसे होगा?? प्रशासन को 50 से अधिक लोगो के एकसाथ जनाजे में एकत्रित होने पर जवाब देना होगा और सख्त कार्यवाही करनी होगी।

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई लावारिस, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जोकचन्द्र ने की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...