सरकार की मुफ्त योजनाओं ने गरीब को और बनाया पंगु ,लाभ ले रहे हैं नकली गरीब
मेरे शब्द हर गरीब के ऊपर उंगलियां नहीं उठाते ,लेकिन मैं तो उन गरीबों की बात करता हूं, जिन्होंने सरकारी मुफ्त योजना पाने के बाद भी हाथ उठाने का सिलसिला जारी रखा l
जैसे कि राशन की दुकान से राशन लाने के बाद, मेरे शहर के कुछ गरीब शराब में डूब गए ,व्यापारियों को अनाज तोलने के बाद और मिले हुए पैसों से मदिरा की दुकान में घुस जाते हैं और टल्ली होकर घर जाते हैं , जबकि उस अनाज पर पूरा हक है बीवी और बच्चों का, लेकिन वह भी हो जाता है मदिरा में स्वाहा
पीने के बाद ठीक वैसे ही जैसे की योजनाओं का लाभ सिर्फ घर के मुखिया को ही मिला हो ,लेकिन जब वही मुखिया लड़खड़ा कर घर पर जाता है तो उसी अन्नदाता के लिए घर में राई का पहाड़ बना देता है
अपने बीवी बच्चों को मारते हुए कि आज घर में क्या बना है ऐसे ही कही नजारे आपको देखने में और सुनने में आते रहे होंगे
जैसे कि सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं *जिन्होंने गरीबों को बना दिया है पंगु* लेकिन सबसे खास बात की जो वास्तविकता में गरीब है क्या...? उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिला या फिर चेहरे देखकर तिलक निकाले गए l
मेरे कहने का तात्पर्य है कि भारतवर्ष में नकली गरीब और नकली बीपीएल राशन कार्ड धारी लोगों की तादाद करोड़ों में है ,जिस नकली गरीब व्यक्ति की दखल पूरी ताकत के साथ सरकारी महकमे में होगी ,वह नकली गरीब व्यक्ति असली बीपीएल धारी और गरीब कहलाएगा ,वहीं दूसरी तरफ जो वास्तव में गरीब है ,ना किसी को रिश्वत दे सकता है और ना किसी अधिकारी तक उसकी सीधी पहुंच है, उसको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता और इसका पूरा पूरा लाभ नकली गरीब लेते हैं ,जिनके पहले से ही सारी सुख सुविधाएं मौजूद है l
मेरा यह समाचार अगर कोई नकली गरीब पढ़ रहा होगा तो उसको बड़ी तकलीफ हो रही होगी l
परंतु सत्य हमेशा सत्य होता है गरीब लोगों का हिस्सा खाकर कभी कोई सुखी नहीं रहा और ना आगे भी रहेगा, इसलिए मेरी कलम हमेशा सत्य लिखती है और लिखती रहेगी
मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...
मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया
चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...
मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...
मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...
मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...