मुख्यमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में युवा मोर्चा ने 14 ही मंडलो में की शिकायत
म.प्र.कांग्रेस कमेटी व दिग्विजयसिंह के खिलाफ एसपी से सख्त कार्यवाही हेतु मांग की
मंदसौर--भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज जिले के 14 ही मंडलो में माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी के भाषण के वीडियो के अंश को कूटरचित छेड़छाड़ कर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अपने ट्विटर पर पोस्ट करने के संबंध में एसपी व सभी थाना प्रभारीयो को शिकायत की व एफआरआई दर्ज करने की मांग की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री मिथुन वप्ता ने बताया कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री हितेश शुक्ला के निर्देशानुसार आज जिले के 14 ही मंडलो में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व में थाना प्रभारियों को व मंदसौर नगर में एसपी महोदय को आवेदन दिया।आवेदन में बताया कि दिनांक 20-9-2020 को भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी द्वारा एक आम सभा को कृषि उपज मंडी प्रांगण सीतामऊ में संबोधित किया था जिसमें श्री शिवराज सिंह जी द्वारा जनता से पूछा गया था कि जनता मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहती है शिवराज सिंह या कमलनाथ। तब वहां उपस्थित जनता द्वारा एक स्वर में शिवराज सिंह जी का नाम लिया गया। उक्त 20 सेकंड के वीडियो को शिवराज सिंह जी के टि्वटर हैंडल office of shivraj @officeofSSc से ट्वीट भी किया गया था। उक्त वीडियो को कांग्रेस के ऑफिशल टि्वटर हैंडल Mp congres @INCMP के सोशल मैनेजर द्वारा जनता द्वारा दिए गए शिवराज सिंह चौहान के बदले कमलनाथ कमलनाथ की आवाज डाल दी गयी और संपूर्ण वीडियो को भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्यमंत्री की ख्याति को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से छल व कूट रचित प्रसारित किया गया ताकि आने वाले उपचुनाव में जनता के मानस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े और भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे। और उसी ट्वीट को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा भी जानभुजकर उनके ही ट्विटर हैंडल Digvijaysingh@digvijaya28 से ट्वीट कर भाजपा और माननीय मुख्यमंत्री जी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। वीडियो में इस तरह से काट छांट कर भारतीय जनता पार्टी की छवि को हानी पहुंचाई है।मिथुन वप्ता ने बताया है कि
उपचुनाव को जीतने हेतु कांग्रेस व उनके नेता रोजाना अलग अलग तरीके से जनता को गुमराह करने का बहाना ढूंढ रहे है।और जब जनता का साथ नही मिल रहा तो वीडियो को छेड़छाड़ करने का कृत्य कर रहे है।
उक्त कृत्य कमलनाथ व दिग्विजयसिंह द्वारा पहले भी कई बार किये जा चुके है।
अतः उक्त मामले की जांच कर आईटी एक्ट के तहत म.प्र. कांग्रेस कमेटी व दिग्विजयसिंह के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु एसपी महोदय व थाना प्रभारियों से मांग की है।
पदाधिकारियों द्वारा एसपी महोदय को माननीय मुख्यमंत्री जी के भाषण का असली वीडियो की सीडी, कूटरचित वीडियो की सीडी व स्क्रीनशॉट ली गई सीडी भी उपलब्ध करवाई है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रहलाद डगवार,जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर,अंकुर व्यास,
उत्तर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र परिहार,महामंत्री पंकज सेठिया,गणेश फगवार,प्रवीण दिवाकर,अजय शर्मा,मंत्री अंशुल जैन,वीरेंद्र नागोरी,बलवंतसिंह,रोहित सूर्यवंशी, जितेंद्र शर्मा,जयेश पुरोहित,कमल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नीलेश शुक्ला ने दी।
धन्यवाद
दिनांक 24/9/20
मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...
मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया
चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...
मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...
मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...
मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...