महाराष्ट्र के मंत्री का दावा- BJP के संपर्क में हैं कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक

महाराष्ट्र के मंत्री का दावा- BJP के संपर्क में हैं कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक
महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को संभवत: बड़ा झटका लगने वाला है . मुंबई: महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को दावा किया कि विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 25 विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं . महाजन ने कहा कि इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को संभवत: बड़ा झटका लगने वाला है . प्रदेश में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा,‘कांग्रेस और एनसीपी के कम से कम 25 विधायक मेरे संपर्क में हैं . उनमें कुछ ने मुझसे व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है तो कुछ ने फोन पर बात की है या फिर उन्होंने अपने संपर्क सूत्र मेरे पास भेजे हैं और भाजपा में शामिल होने की इच्छा जतायी है .’ नासिक के अभिभावक मंत्री महाजन ने शुक्रवार को जलगांव जिले में भी इसी प्रकार का दावा किया था . 'राजनीतिक परिस्थिति राज्य में पूरी तरह भाजपा के पक्ष में' महाजन ने कहा, ‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण भी नहीं जानते कि जो लोग उनके आस पास हैं वह जल्दी ही पाला बदल सकते हैं . राजनीतिक परिस्थिति राज्य में पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है .’ महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव एवं उत्तर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय महाजन को ही जाता है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विश्वस्त, महाजन ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी एक साथ मिल कर भी राज्य विधानसभा की 50 से अधिक सीटें नहीं जीत सकते हैं .

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई लावारिस, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जोकचन्द्र ने की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...