भाजपा का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ पूरी तरह फ्लॉप

भाजपा का वृहद कार्यकर्ता  सम्मेलन हुआ पूरी तरह  फ्लॉप
नीमच में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का वृहद सम्मेलन आयोजित किया गया था। मंदसौर जिले में भाजपा सदस्य मिलाकर समस्त प्रकार के मोर्चे के पदाधिकारीयो की संख्या लगभग 3500 है और नीमच में लगभग 1000 भाजपा के पदाधिकारी व सदस्य है।इतने कार्यकर्ता होते हुए भी कार्यक्रम में संख्या बल नही पहुच पाया। वृहद कार्यक्रम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखा गया था जिसके दोनो जिलों के विशेष पदाधिकारी भी उपस्थित नही हुए ओर सुनने में यहा तक आया कि प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, जावरा विधायक राजेन्द्र पांडेय, मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा, पूर्व विधायक कैलाश चावला, सांसद जी के खासमखास माने जाने वाले पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ओर सांसद के गुट की जिला पंचायत अध्यक्षा प्रियंका गोस्वामी भी उपस्थित नही हुई आखिर क्या नाराजगी है कि तमाम नेता उपस्थित नही हुवे? क्या ये मान सकते है कि इन सभी ने सांसद जी को लोकसभा में निपटाने की ठान ली? वैसे भी जबसे सांसद का टिकिट फाइनल हुआ है तब से आज तक सारे कार्यकर्ता ठंडे पड़े हुवे है सब बोल नही रहे है पर विरोध जरूर कर रहे है। कई कार्यकर्ता तो सीधे बोल रहे है कि गलत निर्णय है पार्टी का।ऐसे में कार्यकर्ताओं का न आना उनका सक्रिय न होना , कहि न कही सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के प्रति नाराजगी दिखाती है।शुरुवाती दौर में बड़े सम्मेलन का फ्लॉफ होना कहि न कही भाजपा व सुधीर गुप्ता के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

उम्मीद है कृषि उपज मंडी मंदसौर में व्यवस्था का अनुशासन...

उम्मीद है कृषि उपज मंडी मंदसौर में व्यवस्था का अनुशासन बना रहेगा

उम्मीद है कृषि उपज मंडी मंदसौर में व्यवस्था का अनुशासन बना रहेगा" श्री सिसोदिया मंदसौर।...

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...