पहले महिला का गला दबाया, फिर किया ये काम,

 पहले महिला का गला दबाया, फिर किया ये काम,
मध्य प्रदेश के रतलाम में दिवाली की रात ओल्ड रेलवे कॉलोनी में एक रेल कर्मचारी के यहां लाखों की नगदी सहित सोने के आभुषण ले गए। ये सब रात करीब तीन बजे तब हुआ जब रेल कर्मचारी जितेंद्र सिंह सोलंकी अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर गप्पे लड़ा रहा था। रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में दिवाली की रात ओल्ड रेलवे कॉलोनी में एक रेल कर्मचारी जितेंद्र सिंह सोलंकी के यहां लाखों की नगदी सहित सोने के आभुषण ले गए। ये सब रात करीब तीन बजे तब हुआ जब रेल कर्मचारी जितेंद्र सिंह सोलंकी अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर गप्पे लड़ा रहा था। अंदर पत्नी सो रही थी। खटपट की आवाज सुनाई दी तो पत्नी की नींद खुली। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड रेलवे कॉलोनी में रोड नंबर 5 पर जितेंद्र सिंह सोलंकी का परिवार रहता है। जितेंद्र सिंह सोलंकी रेलवे में ट्रैकमेन का काम करता है। दिवाली की रात करीब 3 बजे वो अपने दोस्तों के साथ बाहर बैठकर बात कर रहा था। अंदर पत्नी पूजा सो रही थी। इस बीच साले का दोस्त आया और मिलकर चला गया। पीछे के दरवाजे से आए तीन चोर जीआरपी के अनुसार परिवार ने बताया है कि तीन चोर पीछे के दरवाजे के करीब से अंदर आए। इन्होंने अलमारी में से सोनेे के आभुषण लिए। इसके अलावा जितेंद्र सिंह सोलंकी का भाई जिसने पटाखों की दुकान लगाई थी, उसकी हुई कमाई करीब 3 लाख रुपए लेकर भागने के प्रयास में थे कि परिवार में से पूजा की नींद खुल गई। इसके बाद शोर मचाया तो पूजा का गला दबाने का प्रयास किया। इसी बीच आवाज सुनकर पति जितेंद्र सिंह सोलंकी और उसके दोस्त अंदर आए। तीन में से दो को पकड़ा शोर - शराबे की आवाज सुनकर जब जितेंद्र सिंह सोलंकी और उसके दोस्त अंदर गए तो तीन युवक नजर आए जो भागने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद दो को पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। जिन दो को पकड़ा गया उसमे से एक का नाम सनी और दूसरे का नाम राहुल है। जबकि जो फरार हुआ है उसका नाम योगेश बताया जा रहा है। जीआरपी के अनुसार योगेश के पास ही सोने के आभुषण और तीन लाख रुपए है। जीआरपी फरार हुए यागेश की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...