पीजी कॉलेज के वनस्पति विभाग में विशेष अकादमिक व्याख्यान संपन्न

पीजी कॉलेज के वनस्पति विभाग में विशेष अकादमिक व्याख्यान संपन्न
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के वनस्पति विभाग द्वारा विश्व बैंक परियोजना की अकादमिक उत्कृष्टता गतिविधियों के अंतर्गत "इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स - 2023" विषय पर एक विशेष अकादमिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन शर्मा ने बताया कि उक्त व्याख्यान में विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के प्रो. सी.एल. निंगवाल उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में उद्यानिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. पटेल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा मित्रा ने स्वागत भाषण दिया एवं कार्यक्रम की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि गेहूं एवं चावल के अधिकाधिक उपयोग के परिणाम स्वरूप लोगों मे डायबिटीज़, कोलेस्ट्रॉल जैसे समस्याएं दिन व दिन बढ़ रही हैं साथ ही प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ रही है। और इसी वजह से अब मिलेट्स हमारे आहार में सुपर फूड, ग्लूटेन फ्री डाइट के रूप में शामिल हो रहा है। मुख्य वक्ता प्रो. निंगवाल ने स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही मिलेट्स (मोटा अनाज) हमारे देश का प्रमुख आहार है। लेकिन हरित क्रांति के बाद मिलेट्स के उत्पादन और खपत में कमी आई है। मिलेट्स के उत्पादन में कम पानी इस्तेमाल होता है, इसलिए ऐसे क्षेत्रों के किसान भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं जहां पर्याप्त सिंचाई की सुविधाएं नहीं हैं। मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा मिल सके इसीलिए हम वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स के रूप में मना रहे हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राणिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशीला गुप्ता सहित वनस्पति विभाग के प्रो. सुधाकर राव, डॉ. रीना सस्तिया एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सुधाकर राव ने किया।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...