मथुरा पुलिस ने किया सड़क दुर्घटना में मारे गए सिपाही की बेटी का कन्यादान, दिए छह लाख रुपये

मथुरा पुलिस ने किया सड़क दुर्घटना में मारे गए सिपाही की बेटी का कन्यादान, दिए छह लाख रुपये
उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के पुलिसकर्मियों ने अपने साथी की सड़क दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद उसकी बेटी की शादी में कन्यादान करने के लिए छह लाख 21 हजार रुपए जुटाये हैं. मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के पुलिसकर्मियों ने अपने साथी की सड़क दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद उसकी बेटी की शादी में कन्यादान करने के लिए छह लाख 21 हजार रुपए जुटाये हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया,"वृन्दावन थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के जैंत क्षेत्र में 23 अप्रैल की रात दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराधियों का पीछा करते समय प्रधान आरक्षी विजयनाथ सिंह चौहान की बाइक में किसी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई." मूल रूप से फिरोजाबाद के निकाऊ गांव निवासी विजयनाथ चौहान अपनी बड़ी पुत्री प्रीति की शादी मथुरा के ही आझई खुर्द निवासी पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) सिपाही वीरपाल के इंजीनियर पुत्र उमेश पाल से आज ही के दिन करने के लिए तय कर चुके थे. बेटी की शादी तय करने के बाद वे तैयारियों में जुटे हुए थे और अपनी बेटी की विदाई का सपना देख रहे थे, लेकिन वह खुद इस सपने को पूरा नहीं कर पाए. इसलिए अब साथी पुलिसकर्मी उनकी बेटी को कन्यादान के रूप में नकद राशि की सहायता देने उनके विवाह समारोह में जा रहे हैं. एसपी (सिटी) राजेश कुमार सिंह ने बताया, ‘हैड कांस्टेबल विजय नाथ चौहान की बेटी की शादी में आर्थिक मदद के लिए वृन्दावन थाने के स्टाफ ने, जहां वे हालिया तौर पर तैनात थे, दो लाख 21 हजार रुपये और मथुरा के पुलिस स्टाफ ने कुल चार लाख रुपए जुटाए हैं.’

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...