आप ने गंभीर को नोटिस भेजा, कहा- 24 घंटे में लिखित में माफी मांगें
आप प्रत्याशी आतिशी ने गौतम गंभीर पर लगाया था आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप
गौतम ने भी केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा था
पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा के गौतम गंभीर का मुकाबला आप की आतिशी से
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने आपत्तिजनक पर्चे बांटने के विवाद में पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को नोटिस भेजा है। साथ ही पार्टी ने गंभीर से तत्काल लिखित में माफी मांगने और इसे सही तथ्यों के साथ 24 घंटे के अंदर अखबारों में प्रकाशित कराने को कहा। आप का आरोप है कि गंभीर ने अखबारों के साथ अपनी विरोधी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बंटवाए थे।
नोटिस के मुताबिक, अगर गौतम गंभीर ने आतिशी मर्लेना से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मानहानि केस दर्ज कराया जाएगा। गंभीर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "अगर केजरीवाल यह साबित कर देते हैं कि इन पर्चों से मेरा कुछ लेना देना है, तो मैं जनता के सामने फांसी लगा लूंगा। अगर ऐसा नहीं होता, तो केजरीवाल राजनीति छोड़ दें। स्वीकार है?''
गंभीर ने कहा- आप नेता बिना शर्त माफी मांगें
गौतम गंभीर ने आरोपों को खारिज करते हुए आप नेताओं (केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी) को नोटिस भेजा। इसमें कहा गया है कि मेरे मुवक्किल (गंभीर) से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। अगर माफी नहीं मांगी गई तो सिविल और क्रिमिनल दोनों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘मुझे महिलाओं की इज्जत करना सिखाया गया’
गंभीर ने कहा, ‘‘जो भी हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उस परिवार से आता हूं, जहां मुझे महिलाओं की इज्जत करना सिखाया गया है। मुझे नहीं पता था कि अरविंद केजरीवाल इतने नीचे चले जाएंगे। इसलिए मैंने मानहानि का केस किया है। हम इस हद तक कभी नहीं गिर सकते, जहां तक आप नेता जा रहे हैं।’’
गंभीर के समर्थन में आए हरभजन सिंह और लक्ष्मण
अतिशी के खिलाफ पर्चा बांटने के मामले में क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण ने गंभीर का समर्थन किया। हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ''गौतम गंभीर को लेकर हुए घटनाक्रम के बारे में चकित हूं, मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं, वे महिलाओं के खिलाफ कभी अपशब्द नहीं बोल सकते हैं। वे जीतें या हारें ये अलग बात है, लेकिन ये इंसान इन सब चीजों से ऊपर है।"
मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...
मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया
चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...
मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...
मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...
मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...