मंदसौर जिले में 3.7 टन डोडाचुरे ने बिगाड़ दी जादूगर की जोड़ी। एक को किया निलंबित दूसरे की हो सकती है तैयारी, साथ में खुलेंगे काफी नाम

मंदसौर  जिले में 3.7 टन डोडाचुरे ने बिगाड़ दी जादूगर की जोड़ी। एक को किया निलंबित दूसरे की हो सकती है तैयारी, साथ में खुलेंगे काफी नाम
मंदसौर बस नाम ही काफी है मंदसौर जिले की एक ओर पहचान है जिसे लोग काले सोने के नाम से जानते है। वही राजस्थान में इस जिलों की इतनी तारीफ होती है है कि मानो की सब कुछ मिल गया। जैसा कि आपको बता दे 3.7 टन डोडाचुरे से भरा हुआ ट्रक। दो थाने ओर एक चौकी के नीचे से निकल जाता है वही थानों के प्रभारियों को पता था कि चूरे से भरी ट्रक आ रही है फिर भी प्रभारियों ने नही रोका पर फिर मुखबिर की सूचना पर डायल 100 में तैनात आरक्षक वीरेंद्र को मल्हारगढ थाने में पदस्थ राजपाल बापू ने कॉल किया कि मुखबिर से खबर आई है कि एक डोडाचूरा से भरी हुई गाडी निकालने वाली है। इस पाईंट पर डायल 100 ने ट्रक को महू—नीमच हाईवे ग्रीड के यहां रूकवाया ओर तलाशी लेने की सोचा पर इतने में मल्हारगढ़ टीआई नरेंद्र यादव वहां पहुँच कर अपना जादू दिखा दिया। ओर ट्रक को निकला दिया. उसके बाद ट्रक ने हरकियाखाल की चौकी भी पार कर ली पर वहां से भी जादूगर ने उसे निकला दिया जादूगर का इतना नेटवर्क है कि इन्होंने नारायणगढ़ थाने में भी तगड़ी सेटिंग कर ली है 3.7 टन ने तो पहला थाना तो नारायणगढ़ को पार किया वहां से भी उसे निकलाने का काम जादूगर ने किया। पर जादूगर का खेल CBN ने ख़त्म कर दिया CBN को मुगबिर की सूचना पर जेतपुरा फंटे पर नाके बंदी कर ट्रक को रोका गया पर तस्कर ने सभी को इतना दौड़ाया ओर बाद में नीमच से सिंगोली रोड पर एक गांव के पास तस्कर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया ट्रक ज़ब्ती में ले कर कार्रवाई चालू कर दी। CBN की टीम ने नीमच बघाना थाना और सरवानिया चौकी पुलिस की मदद ली। नारायणगढ़ थाना प्रभारी का क्या है कहना। जब हमने नारायणगढ़ थाना प्रभारी अविनाश श्रीवास्तव से बात करी उनसे पूछा गया कि मनासा से चूरे से भरी ट्रक नारायणगढ़ होकर ही मल्हारगढ़ गयी है आपको इस बारे में कोई जानकारी है क्या ?? तो उन्होंने बताया कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नही है पर चर्चा का विषय ये है कि ईमानदार पुलिस अधीक्षक ने एक जादूगर को तो घर बिठा दिया वही दूसरा जादूगर की भी तैयारी चल रही है वही दूसरा जादूगर अपने आप को महफूज़ करने के लिए तिगड़म बिठाने के काम शुरू कर दिए है अब देखना ये है कि ईमानदार पुलिस अधीक्षक कब एक को ओर घर का रास्ता दिखाएंगे।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...