साध्वी ने हथियाई भोपाल सीट, दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोेटों से हराया..
भोपाल। कल 23 मई को लोकसभा चुुनाव का रिजल्ट आ गयाग। जिसमें भाजपा को बहुमत के साथ जीत मिली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नेे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया। बताते चलें कि इस सीट पर बीजेपी लंबे समय से चुनाव जीतती आई है। हालांकि, दिग्विजय सिंह के उतरने से इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो चली थी।
भोपाल से कांग्रेस ने जब दिग्विजय सिंह को उतारा था, तभी से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि बीजेपी ‘ब्रैंड हिंदुत्व’ की छवि वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव में उतार सकती है। बता दें कि भोपाल को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहा जाता है लेकिन बार दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा सिंह के बीच मुकाबले ने इस लड़ाई को काफी रोचक और तगड़ा बना दिया था। यही वजह है कि चुनाव शुरू होने के साथ ही यह सीट चर्चा में आ गई थी और पूरे चुनाव के दौरान यह सीट चर्चा में रही।
लोकसभा चुनाव 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कुल 8,66,482 और दिग्विजय सिंह को 5,01,660 वोट मिले। प्रज्ञा ठाकुर को इस सीट पर 60 पर्सेंट से भी ज्यादा वोट मिले हैं। बीएसपी कैंडिडेट माधो सिंह अहिरवार को 11,277 और नोटा को कुल 5,430 वोट मिले हैं।
मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...
मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया
चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...
मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...
मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...
मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...