मंदसौर में सफ़ेद और पिले के चक्कर में लाल रक्त बहा, घर के अंदर गयी गोलीबारी में तीन की मौत
मंदसौर :-जर जोरू और जमीन के चक़्कर में मौत होना आम बात है, लेकिन तीन मौत होना बड़ी घटना है, सोने के काले पिले धंधे में अब हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा सकता है,
2025 के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात मंदसौर शहर के गौल चौराहा क्षेत्र में दर्दनाक हत्याकांड सामने आया। एक मकान के भीतर दंपती सहित तीन लोगों की गोली और चाकू से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला सोने -चांदी के भाव में उतार चढाव से हो सकता है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर शहर के गौल चौराहा क्षेत्र में घर के अंदर आपसी विवाद के बाद गोलियां चलने की आवाज आई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घर के भीतर तीन शव पड़े मिले। मृतकों की पहचान दिलीप ऑटो एजेंसी के संचालक दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान की पहचान विकास पिता गोपाल सोनी निवासी निम्बाहेड़ा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दिलीप जैन लंबे समय से सोने-चांदी के थोक कारोबार से जुड़े थे। बुधवार शाम विकास सोनी उनके घर पहुंचे थे। घर के भूतल पर स्थित दुकान के भीतर बने कमरे में दोनों के बीच चर्चा चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ा और रेखा जैन चाय लेकर वहां पहुंची। विवाद के बीच गोलियां चलने और चाकू से हमला होने की बात सामने आई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्र बताते है की दिलीप और विकास के बिच गोल्ड के मामले में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, दिलीप विकास का गोल्ड नहीं दे रहा था इसको लेकर मंदसौर के विशाल के यहाँ इनकी बैठक भी हुई थी लेकिन कुछ हल नहीं निकला, कल विकास हत्या करने के इरादे से ही आया था उसके पास आग्नेय अस्त्र भी था, यह अस्त्र आसपास वालों ने विकास को घर में जाते समय देखा था, विकास को दो व्यक्ति छोड़कर आया था, घर में दिलीप, पत्नी रेखा और विकास तीनो थे, यह घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे पुलिस खोलकर साथ ले गयी। विकास और दिलीप के बिच करोड़ो की लेन देन बकाया था जिसको लेकर विकास परेशान हो गया था और शूट करने के इरादे से ही आया था...
यह घटनाक्रम नीमच के बहादुर सोनी से जुड़ा भी हो सकता है, दिलीप ने अपना माल बहादुर को भी दिया हुआ था, और इनका भी आपस का लेनदेन है..
लेकिन पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बोल रही है..
बड़ी बात एक और है इसमें, वह यह की 31 दिसंबर होने के कारण कल चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी तब पिस्टल लेकर नगर में यह व्यक्ति कैसे आगया, क्या पुलिस की चेकिंग व्यवस्था में बड़ी चूक थी