मैच के दौरान 'जस्टिस फॉर कश्मीर' के बैनर के साथ विमान उड़ने पर भड़का BCCI, ICC से पाकिस्तान को बैन करने की मांग

मैच के दौरान 'जस्टिस फॉर कश्मीर' के बैनर के साथ विमान उड़ने पर भड़का BCCI, ICC से पाकिस्तान को बैन करने की मांग
शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक विमान निकला, जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था. उस बैनर पर लिखा था, 'जस्टिस फॉर कश्मीर'. लीड्स: शनिवार को भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान की नापाक हरकत पर बीसीसीआई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. BCCI ने एक बार फिर से कहा कि आईसीसी पाकिस्तान की टीम पर बैन लगाए. बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ''आईसीसी को धोनी के ग्लव्स से परेशानी थी अब लीड्स में क्या हुआ? जो भी आज हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा. आईसीसी को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बैन कर देना चाहिए.'' ICC का बयान वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान जारी कर कहा है, "यह एक बार दोबारा हुआ इस पर हमें खेद है. हम आईसीसी विश्व कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते. पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम किया है ताकि इस तरह के विरोध को रोका जाए. पहले हुए वाकये के बाद वेस्ट यार्कशायर पुलिस ने हमें आश्वस्त किया था कि इस तरह की चीजें दोबारा नहीं होंगी. इसलिए ऐसा दोबारा हुआ इससे हम निराश हैं. ध्यान रहे कि 29 जून को हेडिंग्ले स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में भी स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकाला था, जिस पर बलूचिस्तान के लिए न्याय के नारे का बैनर लटका हुआ था. क्या है मामला? शनिवार को हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकला, जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था, 'कश्मीर के लिए न्याय'. इसके बाद एक और हवाईजाहज निकला जिसपर एक और बैनर लगा हुआ था और उस पर लिखा था- 'भारत नरसंहार बंद करो और कश्मीर को आजाद करो'. इन दोनों विमानों के बाद एक और विमान स्टेडियम के ऊपर से गुजरा जिसके बैनर पर लिखा था कि भारत में मॉब लिंचिंग बंद की जाए. इसे लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैनचेस्टर और बर्मिघम की पुलिस से बात की. पुलिस ने आईसीसी को भारोसा दिलाया है कि वह इन दो शहरों के स्टेडियम के आस-पास के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित करेगी.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...