विगत 6 साल से फरार चल रहे 03 स्थाई वारंटियों को भेसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने किया गिरफ्तार

विगत 6 साल से फरार चल रहे 03 स्थाई वारंटियों को भेसोदा मंडी चौकी  प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय  ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर अनुराग सुजानिया द्वारा लंबित फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देषित किया गया है जिसके पालन में भेसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को विगत छः साल से फरार चल रहे 03 स्थायी वारंटी को पकडने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ महेंद्र तारणेकर, एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा अवनीश श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व मेें कार्यवाही करते हुए भेसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की पुलिस टीम द्वारा विगत छ: साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शिवलाल पिता भाना बंजारा उम्र 27 साल, सूरज पिता भाना बंजारा उम्र 29 साल , पुरीलाल पिता भाना बंजारा उम्र 40 साल सभी निवासीयान नग्गा का डेरा ग्राम ढाबला मधोसिंग थाना भानपुरा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है, उक्त वारंटी के विरूद्ध माननीय न्यायालय भानपुरा के प्रकरण क्र 186/17 मे स्थायी वारंट जारी होकर आरोपी लंबे समय से फरार चल रहें थे जिनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी भेसोदा मंडी , आरक्षक करण गुर्जर, आरक्षक हेमंत पाटीदार, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक वकील दायमा, आरक्षक निलेश चौधरी का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...