वाराणसी : दशाश्‍वमेध घाट पर PM मोदी ने की गंगा पूजा, 2 घंटे 20 म‍िनट चला रोड शो

वाराणसी : दशाश्‍वमेध घाट पर PM मोदी ने की गंगा पूजा, 2 घंटे 20 म‍िनट चला रोड शो
पीएम मोदी का यह रोड शो पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ. रोड शो दशाश्वमेध घाट पर खत्म हुआ. इस दौरान उनके साथ दूसरे नेता भी मौजूद रहे. नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन भरने से पहले आज (25 अप्रैल) वहां मेगा रोड शो कर रहे हैं. पीएम मोदी रोड शो से पहले बीएचयू पहुंचे. यहां उन्‍होंने गेट पर पंड‍ित मदन मोहन मालवीय की प्रत‍िमा पर माल्‍यार्पण क‍िया. इसके बाद वह रोड शो के लिए गाड़ी में निकल पड़े. 2 घंटे 20 म‍िनट के रोड शो के बाद पीएम माेदी गंगा आरती के लिए दशाश्‍वमेध घाट पर पहुंचे. उनका यहां पर पहुंचने का कार्यक्रम करीब 7 बजे था, लेकि‍न रोड शो के कारण वह गंगा आरती में 7.40 म‍िनट पर पहुंच सके. इससे पहले गंगा घाट पर आरती शुरू हो चुकी थी. इसके बाद पीएम मोदी, अम‍ित शाह, सीएम योगी और महेंद्र नाथ पांडेय ने आरती में हिस्‍सा लिया. गंगा आरती के बाद पीएम मोदी ने दूसरे नेताओं के साथ गंगा पूजा भी की.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...