नपा अध्यक्ष सेहरा किसके सर सजेगा?

नपा अध्यक्ष सेहरा किसके सर सजेगा?
क्या फिर भाजपा बाजी मार जायगी या कांग्रेस भाजपा का अभेद किला ढहा देगी? मंदसौर:- लोकसभा चुनाब का खुमार उतरा ही नही की नगर पालिका अध्यक्ष का उपचुनाव सामने आगया है, सांसद सुधीर गुप्ता की चुनावी बारात में बाराती बनकर घोड़े के आगे हर नाचने वाला अपने आप को नगर पालिका का दूल्हा मान रहा था या युन्ह कहे कि उनके माननीय ने उन्हें दूल्हा बनाने की हामी भर दी पर एक सवाल बड़ा उठता है कि आखिर हामी कितनो की भरी? क्या यह भी एक प्रतियोगी परीक्षा की तरह है कि जो ज्यादा कूदेगा उसे सेहरा नसीब होगा। परंतु एक अनार ओर सो बीमार ऐसे में अनार किसे नसीब होगा यह देखा जायेगा। इसी तरह के हाल कांग्रेस के भी है पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भी तुस्टीकरण की राजनीति कर प्रत्याशी का विरोध करवा कर प्रत्याक्षी ही बदलवा दिया, जो जमीनी मेहनत कर टिकिट का रसगुल्ला खाने ही वाला था कि रसगुल्ला छीन कर अपने मुंह में रख लिया। जातिवाद का जहर घोल पुराने कार्यकर्ता को हटा अपने सर कुर्सी का ताज ले आये। कांग्रेस की गांधीवादी नेता भी अपनी तुस्टीकरण की नीतियों के चलते वर्तमान में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी, जब से गांधीवादी विचारधारा ने मंदसौर जिले में कदम रखा था तब से पुराने खिलाड़ियों को जबरन पंचर करने का काम शुरू किया वो काम आज इस लोकसभा में भारी पड़ गया। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दावेदार यशपालसिंह सिसोदिया जो की वर्तमान विधायक है, अनिल कियावत है जो कि भाजपा का पूर्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष रह चुके है और वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष है, महेंद्र चोरडिया भाजपा के जिला महामंत्री है पूर्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष रह चुके है नरेश चंदवानी जो कि वर्तमान में भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष है और यशपाल सिसोदिया के खासमखास माने जाते है यह सब प्रमुख दावेदार में शामिल है, बाकी यह दावेदार भी लाइन में अजय सिंह चौहान, अरविंद सारस्वत, राजू चावला, हिम्मत डांगी यह सब वे चेहरे है कि जब प्रमुख चार चेहरों में बात नही बनी तो मजबूत विकल्प के रूप में बीजेपी से सम्भावित उम्मीदवार हो सकते है। उसी कड़ी में अगर कांग्रेस की बात की जाय तो उनमें भी प्रमुख रुप से प्रबल दावेदार है मुस्लिम समुदाय के हनीफ शेख जो कि कांग्रेस बहुत बड़ा और मुस्लिम चेहरा है और साफ स्वच्छ छवि के नेता है, राजेश रघुवंशी जो कि पूर्व में भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार थे पर किसी कारण वश निराशा हाथ लग गयी थी, अनिल संचेती जो कि वर्तमान में गौशाला अध्यक्ष है और दिग्विजयसिंह के खास माने जाते है पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को काले झंडे दिखाने के चक्कर में जेल गए थे जिसके चलते पार्टी ने उन्हें बड़ा चेहरा माना, मुकेश काला जो कि युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है ओर पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत ओर सिंधिया जी के खासमखास है, इसके अलावा भी अगर पार्टी की इन चार नामो ओर सहमति नही बनती है तो फिर सोमिल नाहटा कांग्रेस के युवा नेता है और वर्तमान में युवाओ के चहिते नेता है हर आम खास से सीधा संबंध ओर युवाओ की बड़ी फ़ौज है साथ, सुशील संचेती, यूसुफ खेडीवाला जैसे नाम संभावित उम्मीदवार में हो सकते है। इस अध्यक्ष पद के लिए दोनो पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है और भाजपा के लिए स्वर्गीय प्रह्लाद बंधवार की सम्वेदना भी दांव पर लगी है ऐसे में कोन दूल्हा बनेगा और किसके सर सेहरा सजेगा आने वाले वक्त के ऊपर निर्भर है।

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में हताशा झलक रही है भाजपा प्रत्याशी की??

भाषणों में घमंड और हताशा झलक रही है ,भाजपा प्रत्याशी की?? कांग्रेस प्रत्याशी पर व्यक्तिगत हमले...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए...

आप सभी युवा भाग्यशाली है जो राम मंदिर को बनते हुए देखोगे-श्री विक्रमसिंह

विवेकानंद जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन का आयोजन मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा अनेक बार हमारे हिन्दू...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना...

भाजपा में नगरपालिका दावेदारी में सबकी अपनी ढपली अपना राग...

"दावेदारी का माहौल बनाने सोशल मीडिया पर समर्थको से डलवा रहे पोस्ट" नगरीय निकायों की आहट के साथ...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग...

अफीम नीति शीघ्र घोषित करने व समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोकचन्द्र ने लिखा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को पत्र

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शीघ्र अफीम नीति घोषित कर अफीम किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई...

हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार, प्रदेश की जनता हुई लावारिस, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जोकचन्द्र ने की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता के...