गौ वध हेतु परिवहन कर ले जाये जा रहे 7 बैल (केडे) मय महिन्द्रा पिकअप वाहन के जप्त करने में मिली सफलता

गौ वध हेतु परिवहन कर ले जाये जा रहे 7 बैल (केडे) मय महिन्द्रा पिकअप वाहन के जप्त करने में मिली सफलता
चिताखेड़ा। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा की टीम द्वारा वध हेतु ले जा रहे 07 गौवंश बैल (केडे) मय महिन्द्रा पिकअप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। *कार्यवाही विवरण* दिनांक- 27-28.08.2021 की रात्री में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया व चिताखेड़ा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सउनि सुरेश कुमार सोनी ने मुखबिर की सूचना पर राजस्थान सीमा से मध्य प्रदेश की सीमा में चेनपुरा बारकटी मार्ग पर जामनगर रोड पर नाकाबंदी के दौरान अंबावली छोटी सादड़ी (राजस्थान) तरफ से आ रही महिन्द्रा पिकअप एम. पी. 43 / जी.. 4260 को रोका तो नाकाबंदी से पहले ही पिकअप चालक वाहन को तेज रफ्तार से चलाकर भगा ले गया पुलिस द्वारा पीछा करने से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से वाहन से कूदकर भाग गया वाहन को चैक करते लकड़ी के पटिये के पार्टीशन को हटाकर देखते पिकअप वाहन में .07 बैल (केडे) जो एक दूसरे से बांधकर घूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले जो मौके पर गोवंश व पिकअप को जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया , तथा बैलो (केडो) को सुरक्षार्थ शांतिनाथ गौशाला चिताखेड़ा में छोड़ा गया है। *सराहनीय भूमिका* :- , सउनि सुरेश कुमार सोनी , और जगदीश सिसोदिया, आर अजीज खान , आर दिलीप चंद्रवंशी ,रविंद्र पाटीदार, की सराहनीय भूमिका रही।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...