रामदेव ने पहले किया था राजनीति से किनारा, अब बोले, PM मोदी के हाथों में सुरक्षित है देश

रामदेव ने पहले किया था राजनीति से किनारा, अब बोले, PM मोदी के हाथों में सुरक्षित है देश
जयपुर: योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है. वह जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. आपको बता दें कि साल 2018 में बाबा रामदेव ने खुद को राजनीति से अलग कर कहा था कि बीजेपी या किसी अन्य पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने की बात कही थी. इस बीच बाबा रामदेव का ये बयान यू-टर्न के रूप में देखा जा रहा है. एक बार फिर PM मोदी को आशीर्वाद देना है उन्होंने कहा कि साल 2019 में एक बार फिर से पीएम मोदी को आशीर्वाद देना है और उनके हाथों में देश सुरक्षित है. उनके हाथों में जवानों का भविष्य सुरक्षित है. किसानों के खेत खलिहान सुरक्षित हैं. शिक्षा तथा स्वास्थ्य की सरंक्षा है. मां बेटियों की इज्जत की सुरक्षा है. सुरक्षा मात्र देश की सीमाओं की नहीं पूरे देश की सुरक्षा की गारंटी कोई दे सकता है तो वह मोदी ही है. PM मोदी की करी तारीफ उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्ति की बात नहीं. हमने व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की उपासना की है. चित्र नहीं चरित्र की उपासना की है. इस अवसर पर रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रशंसा की.

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...