पीजी कॉलेज में महाविद्यालयीन इको क्लब द्वारा बायोपेस्टिसाइड निर्माण पर वर्कशॉप का आयोजन

पीजी कॉलेज में महाविद्यालयीन इको क्लब द्वारा बायोपेस्टिसाइड निर्माण पर वर्कशॉप का आयोजन
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में दिनांक 3 फरवरी 2023 को महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा बायोपेस्टिसाइड निर्माण विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने बताया कि जनोपयोगी विषयों पर वर्कशॉप का आयोजन करने से विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। वे अर्जित ज्ञान का स्वयं तो उपयोग करते ही हैं बल्कि समाज में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी करते हैं। कार्यशाला के प्रारंभ में इको क्लब प्रभारी एवं वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा मित्रा ने आयोजन की विषय-वस्तु को रेखांकित करते हुए कहा कि जैव-कीटनाशक बनाने में बहुत कम लागत आती है और ये पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं डालते हैं। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन के सहायक प्राध्यापक प्रो. सी.एल. निंगवाल उपस्थित थे।  अपने व्याख्यान में  प्रो. निंगवाल ने ऐसे कई पौधों एवं वृक्षों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जिनका जैविक कीटनाशक बनाने में प्रयोग होता है। आपने सुदूर अंचलों में स्थित आदिवासी समुदायों द्वारा पारंपरिक रूप से उपयोग किए जाने वाले पौधों के बारे में भी बताया। व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों ने नीम एवं गेंदे के फूलों एवं पौधों का उपयोग कर बायोपेस्टिसाइड तैयार किया जिसका उपयोग महाविद्यालय के उद्यान में किया गया। उक्त कार्यशाला में वनस्पति विभाग के डॉ. संतोष कुमार शर्मा, प्रो. सुधाकर राव, डॉ. रीना सस्तिया एवं प्राणिकी विभाग के प्रो. संदीप सोनगरा, प्रो. सिद्धार्थ बरोड़ा, प्रो. चीना मिंडा, प्रो. हिमांशी रायगौड़, डॉ. शिखा ओझा, प्रो. कुंदन माली, प्रो. प्रकाश दास सहित दोनों विभागों के विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर इको क्लब द्वारा 2 फरवरी को आयोजित "वेटलैंड वॉक" कार्यक्रम के प्रतिभागियों के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को...

मंदसौर में पत्नी व बुआ को आग लगाकर जलाने वाले राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर :- 3 दिन पहले पत्नी और बुआ पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले करने वाला आरोपी राजनाथ उर्फ...

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

जिहादी अशरफ ने चेतन नाम से होटल में लिया रूम

मंदसौर:- दो आधारकार्ड के साथ जैसलमेर का अशरफ पकड़ाया चेतन प्रकाश के नाम से रुका था मन्दसौर के...

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

अफीम तस्करी के आरोपी की जेल में तबियत बिगड़ी

मंदसौर:- जिला जेल में बंद अफीम तस्करी NDPS के एक आरोपी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक...

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने गाय के बछड़े को कुचला

मंदसौर :- शांतनु विहार कॉलोनी में प्रथम गली में तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय के बछड़े पर डंपर फेर...

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ

मंदसौर :- वर्ष 2025 का अंत व साल 2026 का आगाज क्राइम के साथ हुआ, जिसमें पुलिस की क़ानून व्यवस्था और...