31 हजार नए सदस्य बनाएगा युवा मोर्चा

31 हजार नए सदस्य बनाएगा युवा मोर्चा
भाजयुमो की जिला बैठक सम्पन्न मन्दसौर।भारतीय जनता युवा मन्दसौर की जिला बैठक सदस्यता अभियान को लेकर शामगढ़ के कान्हा मांगलिक भवन में आयोजित हुयी।भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर जिले के 14 मण्डल पर 15 जुलाई को विशेष सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।10 दिन युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी मण्डल स्तर पर जिले 440 ग्राम पंचायतो और 175 शहरी वार्डो में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसमे भाजयुमो के जिले के सभी मण्डल में निवासरत पधाधिकारी के साथ में युवा मोर्चा मण्डल के पधाधिकारी और नगर इकाई के अध्यक्ष सहभागिता कर युवा मोर्चा पुरे जिले में 31 हजार नए सदस्य बनाएगा।वही सदस्यता अभियान के दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा हे की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर घर घर सम्पर्क कर नए सदस्य बनाये और भाजपा परिवार से जोड़े।युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहता हे और पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी ईमानदारी से करता हे।भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने कहा की सदस्यता अभियान को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता अपने काम में जुट जाये।पुरे जिले में युवा मोर्चा के द्वारा 31 हजार नए सदस्य बनायेगा।और जिले 440 ग्राम पंचायत और 175 शहरी वार्ड में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर पौधा रोपण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।बैठक को जिला महामन्त्री अजयसिंह चौहान,जिला सदस्यता अभियान प्रभारी गणपत आंजना,मण्डल अध्यक्ष सतीश खुराना ने भी सम्भोधित किया।इस अवसर पर बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा,जिला महामन्त्री अजयसिंह चौहान,भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी और जिला मंत्री गणपत आंजना,जिला मिडिया प्रभारी राजेश नामदेव, भाजपा मेलखेड़ा मण्डल अध्यक्ष सतीश खुराना,भाजयुमो जिला महामन्त्री जीवन शर्मा,हर्ष पाटिल मौजूद थे।उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी नीलेश शुक्ला ने।वही भाजयुमो द्वारा विशेष सदस्यता अभियान को लेकर 14 मण्डल के प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किये गए हे। पोधे भेंट किये- भाजयुमो की जिला बैठक के दौरान फूल माला से स्वागत न करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा सहित सभी कार्यकर्ताओं और पधाधिकारियो को पोधे वितरित कर अधिक से अधिक पोधे लगाने का आग्रह किया।

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया...

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया रंग गुलाल

शासकीय महाविद्यालय दलौदा की रासेयो इकाई द्वारा एनएसएस शिविर आयोजित किया गया l कार्यक्रम का...

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

मंदसौर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ फिर लगी सीतामऊ पुलिस को खबर तो हो गए दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को सीतामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 लाख 50 हजार की कीमत के आयशर ट्रक से 375 किलो अवैध...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और सफलता 101 किलो डोडाचूरी के साथ पंजाब का एक तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने एक लग्जरी कार से 2 लाख रुपए की...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग की नवनिर्मित प्रयोगशाला का अवलोकन किया

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि दिनांक 21...