आज श्री विष्णु महायज्ञ के साथ होगा स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ होगा
मन्दसौर। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जनकुपुरा के तत्वावधान में 29 फरवरी को श्री विष्णु महायज्ञ के साथ का श्री जगदीश मन्दिर जीवागंज में दो दिवसीय स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ होगा।
प.श्री दुर्गाशंकर जोशी शास्त्री के
मार्गदर्शन में प.श्री सूर्यप्रकाश शर्मा के आचार्यत्व में तथा प. जगदीश लाड़,प.गोवर्धन शर्मा,प. गोपाल लाड़ प.नवीन जोशी,प. पीयूष जोशी के सह आचार्यत्व में महायज्ञ होगा। सायंकाल भजन संध्या होगी जिसमें प.सुनील पुरोहित एवं उनके दल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति होगी।
उल्लेखनीय है कि उक्त दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन प्रातः स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन श्री बगुलामुखी आश्रम खाचरोत के पूज्य संत श्री कृष्णानन्द जी महाराज के सानिध्य व वेदमूर्ति मां नर्मदा के परम उपासक स्वामी श्री निर्मल चेतन्य जी महाराज, श्री चेतन्य आश्रम के संत स्वामी श्री महेश चेतन्यजी महाराज ,आचार्य श्री रामानुजजी, श्री तीन छत्री बालाजी मंदिर में पूज्य संत श्री रामकिशोर दास जी महाराज की विशिष्ट उपस्थिति में होगा। विशेष अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, गुर्जरगोड़ ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष प.राजेश त्रिवेदी उज्जैन,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश तिवारी रतलाम भी सम्मिलित होंगे।
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जनकुपुरा द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में बताया गया कि 100 वर्ष पूर्व 1920 में जगदीश मन्दिर के शिखर पर स्वर्णकलश प्रतिष्ठापित किया गया था जिसमें नगर के छन्याति ब्राह्मण समाज जिसमें सारस्वत,सिखवाल,पारीक,दायमा ,आदि गोड़ व गुर्जरगौड़ ब्राह्मण है इन्हें आमन्त्रित किया गया था।इसी 100 वर्ष पुरानी परंपरा को फिर से जागृत करते हुए गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज ने नगर के छन्याति ब्राह्मण समाजजनों को भी इस दो दिवसीय आयोजन में आमन्त्रित किया गया है। विगत दिनों छन्याति समाज के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक भी आहूत की गई थी जिसमें सभी ने उक्त समारोह में सम्मिलित होने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के सर्वश्री राधेश्याम शर्मा पार्टनर, प.दुर्गाशंकर जोशी शास्त्री प.दीनदयाल दीक्षित,प.जगदीश लाड़, आनंदीलाल तिवारी गोपालकृष्ण शर्मा एड.सुरेन्द्र दीक्षित, जीके व्यास,रमेश चन्द्र शर्मा,डॉ. देवेन्द्र पुराणिक,डॉ. प्रदीप शर्मा,ईश्वर चंद आचार्य, मोहनलाल शर्मा, रूपनारायण जोशी, रामचन्द्र पुरोहित, शंभु दयाल व्यास, प्रहलाद शर्मा,कैलाश चन्द्र शर्मा एड.,कैलाश जोशी,सुभाष जोशी,महेश शर्मा,सुनील शर्मा एड., ओपी जोशी,राजेश व्यास,प.सुनील पुरोहित, महेश शर्मा पप्पू , हेमन्त शर्मा,पंकज शर्मा, रवि आचार्य, प.सूर्यप्रकाश शर्मा,प.गोपाल लाड़, प. नवीन जोशी,प. पीयूष जोशी,भगवती लाल शर्मा,एड.राजेन्द्र शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा,आदित्य डोरिया,अनिल कुमार शर्मा एड.नीलेश तिवारी, अजय तिवारी,नरेन्द्र जोशी,भगवतीलाल शर्मा अध्यापक,नवनीत शर्मा,सत्यनाराण शर्मा,अजय पाण्डे, राजेन्द्र चाष्टा,
ब्रजेश जोशी,अखिलेश शर्मा आदि ने नगर के गणमान्य नागरिकों,स्वजाति बन्धुओं, छन्याति ब्राह्मण समाज के महानुभावों से सपरिवार दो दिवसीय आयोजन में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा ने दी।