श्री जगदीश मंदिर में अभिषेक, महाआरती व कक्ष लोकार्पण का आयोजन सम्पन्न हुवा।
मंदसौर:- गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा 19 जून बुधवार को श्री जगदीश मंदिर जीवागंज में भगवान श्री जगदीश का अभिषेक किया गया एवं महाआरती भी संपन्न हुई । चैतन्य आश्रम के पूज्य संत स्वामी श्री महेश चैतन्य जी महाराज और स्वामी देवानन्द जी महाराज के सानिध्य में संस्कृत पाठशाला के बटुक व समाज के विद्वान आचार्यों द्वारा विधिविधान से अभिषेक की विधि संपन्न कराई गईं। श्री जगदीश विलास में स्वर्गीय श्री डाडम चंद जोशी परिवार की ओर से प्रदान की गई सहयोग राशि से निर्मित कक्ष का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन मंदिर न्यास के वरिष्ठ ट्रस्टी पंडित दुर्गा शंकर जोशी शास्त्री, पंडित राधेश्याम शर्मा पार्टनर, पंडित आनंदीलाल तिवारी, जनकुपुरा पंचायत के उपाध्यक्ष पंडित जगदीश लाड, कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, पंडित भूपेंद्र तिवारी, पंडित जी.के. व्यास, पंडित कैलाश जोशी, पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा एडवोकेट रमेश चंद्र शर्मा, रूपनारायण जोशी, राजेंद्र चास्टा, दुर्गाशंकर शर्मा, तुलसी चंद्र भट्ट, मोहन लाल जोशी, पण्डित सूर्यप्रकाश शर्मा, पण्डित गोपाल पंचारिया, हेमन्त शर्मा, सुनील पुरोहित, ओ पी जोशी, राजेश व्यास, नीलेश तिवारी, रवि आचार्य गिरीश व्यास, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अखिलेश शर्मा सुनील शर्मा एडवोकेट, बृजेश जोशी,अजय तिवारी राजेंद्र भट्ट अनिल जी शर्मा पंडित गोपाल लाड़, बाबा पंचोली,प्रहलाद शर्मा पेंटर, कैलाश जोशी,नरेंद्र जोशी, योगेश जोशी, नवीन जोशी, पंकज शर्मा, आदित्य डोरिया, नवनीत शर्मा, पीयूष जोशी, मुकुंद जोशी, ब्रजेश बिरथरे तथा समाज की महिलाये व बच्चों सहित बड़ी संख्या श्रद्धालू जन उपस्थित थे।