भाजपा द्वारा कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास नैतिक व लोकतांत्रिक मूल्यों का पतन-जोकचन्द्र
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। भाजपा द्वारा प्रदेश में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास करना व कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर जीतने वाले विधायकों का इस्तीफा दिलवाने के बाद नैतिकता, ईमानदारी व लोकतांत्रिक मूल्यों का पतन हो गया है। यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों मतदाताओं की भावनाएं निर्वाचित विधायक से जुड़ जाती है, लेकिन अगर वही बिक जाए, छुप जाए तो आमजन किस पर भरोसा करे। वर्तमान में भाजपा द्वारा कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों की खरीद, फरोख्त के ताजा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने बताया भाजपा ने यह कृत्य कर मप्र के लाखों मतदाताओं का विश्वास तोड़ा है व जनादेश का भी अपमान किया है, जनता इसके लिए भाजपा को माफ नही करेगी, उसे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। जोकचन्द्र ने बताया भारत देश के लोकतंत्र की पूरे विश्व में पहचान है, लेकिन भाजपा धनबल व बाहुबल से इसे समाप्त कर लोकशाही का कत्ल कर देश में पुनः राजतंत्र को हावी करना चाहती है। जोकचन्द्र ने आगे बताया मप्र के कांग्रेस विधायकों को भी भाजपा ने धनबल व बाहुबल से कैद कर लिया, अब उन्हें किसी से नही मिलने दिया जा रहा है। मप्र के उच्च शिक्षामंत्री बंधक विधायकों में से एक विधायक के पिता के साथ मिलने पहंुचे तो कर्नाटक की भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने उनके साथ हाथापाई तक कर लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाकर रख दी, विधायकों से मिलने नही से साफ जाहिर है कि भाजपा ने दबावपूर्वक विधायकों को बंदी बनाया है। जोकचन्द्र ने बताया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन पत्र के अनुरुप हर वादे को निभाने में कोई कसर नही छोड़ी। माफियातंत्र को पूरे प्रदेश में धवस्त कर आमजन को भयमुक्त किया, वहीं मिलावटखोरों को भी जेल पहंुचाया। यही नही उन्होंने गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में भी कम समय में कई एतिहासिक कार्य किए। भाजपा शासनकाल में कई गौमाता दम तोड़ रही थी, भाजपा केवल गौमाता के नाम पर राजनीति कर रही थी, लेकिन कमलनाथ ने पंचायत स्तर पर गौशालाएं बनवाई। यह सभी कार्य होने से भाजपा तिलमिला गई, उन्हें अलगी बार भी प्रदेश में सरकार नही आने का भय सताने लगा तो उन्होंने माफियाओं के साथ मिलकर खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया। जोकचन्द्र ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर बताया कि सिंधिया के भाजपा में जाने से कांग्रेस को मंदसौर संसदीय क्षेत्र में काफी फायदा होगा, क्योंकि सिंधिया ने हर बार मंदसौर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा टिकट में हस्तक्षेप कर जनाधारविहीन लोगों को टिकट दिलवाने के प्रयास कर कांग्रेस को कमजोर किया है। सिंधिया ने हाल में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि प्रदेश में रेत माफिया व ट्रांसफर उद्योग चल रहा है, जबकि असलियत यह है कि उन्हीं से जुड़े लोग इस कार्य को अंजाम दे रहे है। जोकचन्द्र ने सिंधिया के इस आरोप का भी खंडन किया जिसमें सिंधिया ने कहा कि मंदसौर गोलीकांड में किसानों को न्याय नही मिला, वहीं किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नही हुए। जबकि सिंधिया को यह पता होना चाहिए कि किसानों पर गोली भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के इशारे पर ही चलवाई थी और कमलनाथ सरकार ने किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए है। सिंधिया आरोप लगा रहे है कि उन्हें कांग्रेस में सम्मान नही मिला, जबकि असलियत यह है कि 18 साल की राजनीति में 17 साल सांसद रहते हुए केन्द्रीय मंत्री के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इस पूरे घटनाक्रम से यह सिद्ध हो गया है कि सत्ता व पद की लालच नही होने का ढ़ोंग करने वाला संगठन भाजपा मध्यप्रदेश में सत्ता के लालच में कितना नीचे स्तर तक जा सकता है।
----
शासकीय महाविद्यालय दलौदा की रासेयो इकाई द्वारा एनएसएस शिविर आयोजित किया गया l
कार्यक्रम का...
मंदसौर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब...
मंगलवार को सीतामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 लाख 50 हजार की कीमत के आयशर ट्रक से 375 किलो अवैध...
मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने एक लग्जरी कार से 2 लाख रुपए की...
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि दिनांक 21...