सन्तों की उदघोषणा से जगदीश मन्दिर बना तीर्थ

सन्तों की उदघोषणा से जगदीश मन्दिर बना तीर्थ
स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा शताब्दी महोत्सव सम्पन्न छन्याति समाज का हुआ समागम मन्दसौर। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जनकुपुरा के तत्वावधान में श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ श्री जगदीश मन्दिर जीवागंज में दो दिवसीय स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा शताब्दी महोत्सव का मुख्य समारोह श्री जगदीश विलास परिसर में भव्य स्वरूप में सम्पन्न हुआ। श्री बगुलामुखी आश्रम के संस्थापक पूज्य स्वामी श्री कृष्णानन्द जी महाराज ,मां नर्मदा के परम उपासक वेदमूर्ति स्वामी श्री निर्मल चेतन्यजी महाराज,श्री चैतन्य आश्रम मेनपुरिया के पूज्य संत स्वामी श्री महेश चेतन्य जी महाराज श्री तीन छत्री बालाजी मन्दिर के सन्त श्री रामकिशोरदास जी महाराज ,स्वामी श्री सुभाषानन्द जी महाराज,आचार्य श्री रामानुज , कथाकार प.योगेश्वर शास्त्री रतलाम व प.दशरथ भाई मंचासीन थे। सांसद सुधीर गुप्ता समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस भव्य सन्त समागम में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आव्हान पर छन्याति ब्राह्मण समाज जन व नगर तथा अंचल के गणमान्यजन उपस्थित थे। मंच से पूज्य सन्तों ने अपने श्रीमुख से श्री जगदीश मन्दिर को तीर्थ होने का सम्मान दिया सन्तो का यह अभिमत है कि 100 वर्ष से अधिक समय से जिस प्रतिमा की निरन्तर पूजा अर्चना होती है और शिखर पर स्थापित स्वर्ण की स्थापना भी 100 बरस पहले हुई हो तो वह मन्दिर तीर्थ हो जाता है। पूज्य सन्तो की इस उदघोषणा से पूरा परिसर तालियों की गूंज और भगवान जगदीश की जयकारे से गूंज उठा। श्री कृष्णानन्दजी महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में एक सन्त , पंथ ओर ग्रन्थ अवश्य होना चाहिए। आपने कहा कि ऋषि परम्परा में ब्राह्मणों को को सदैव गायत्री की उपासना करनी चाहिए। आपने मंच पर विराजित सन्त वृन्द को देख कहा कि सच्चे सन्तो के चरण पढ़ने से वह धरा धन्य हो जाती है इनका समागम किसी विश्वविद्यालय की तरह है क्यों कि ये विद्वत विभूतियां ज्ञान के भंडार है। स्वामी जी ने कहा कि रचनात्मक कार्य करने से समाज आगे बढ़ता है। वृहद समारोह को संबोधित करते हुए वेदमूर्ति युवा तेजस्वी सन्त श्री निर्मल चेतन्य जी महाराज ने कहा कि कोई भी उपासना स्थल यदि विकृतियों से मुक्त रहता है व सतत ईश्वर आराधना वहां होती है तो वह स्थान तीर्थ हो जाता है। आपने कहा कि मन्त्र शक्ति त्रिकाल सन्ध्या करने वाले ब्राह्मणों के अधीन हो जाते हैं। शस्त्र और शास्त्र दोनों की मनुष्य जीवन में व्यापक उपयोगिता है। श्री चैतन्य आश्रम मेनपुरिया के सन्त श्री महेश चेतन्य महाराज ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है किसी भी सद्कार्य को सभी का सहयोग सफल बनाता है। श्री तीन छत्री बालाजी मंदिर के सन्त श्री रामकिशोरदास जी महाराज, प.योगेश्वर शास्त्री और प.दशरथ भाई ने भी संबोधित किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति लोककल्याणकारी होती है सन्त ही हमे हमारी परम्पराओं से परिचित कराते हैं, जाति सम्प्रदाय व वर्ग भेद से ऊपर उठ कर हमें एक आदर्श समाज व राष्ट्र का निर्माण करना है सन्तों का मार्गदर्शन ही इन्हें मजबूती प्रदान करेगा। आचार्य श्री रामानुज ने कहा कि धर्म को कंधा बना कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने की प्रवत्ति बढ़ती जा रही है ब्राह्मणों को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। समाज को कभी आत्म मुग्ध नहीं होना चाहिए। मनुष्य जीवन में चरित्र व साधना का बड़ा महत्व होता है। छन्याति ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि डॉ. घनश्याम बटवाल ने कहा कि गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज ने 100 वर्ष पुरानी परंपरा को पुनः जागृत करते हुए छन्याति ब्राह्मण समाज को आमन्त्रित कर सम्पूर्ण समाज को एक नया सन्देश दिय्य है। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय महासभा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश तिवारी रतलाम ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की। डॉ. देवेन्द्र पुराणिक ने स्वागत भाषण दिया व समारोह की भूमिका प्रस्तुत की। मंचासीन पूज्य संतगणों,व अतिथियों ने भगवान जगदीश,महर्षि गौतम व ब्रह्मलीन श्री कृष्णानन्दजी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन कर समारोह का शुभारम्भ किया,संस्कृत पाठशाला के बटुक विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन के मंन्त्रों का सस्वर उच्चारण किया। पूज्य सन्तों व अतिथियों का स्वागत सर्वश्री दीनदयाल दीक्षित राधेश्याम शर्मा पार्टनर, आनंदीलाल तिवारी,गोपालकृष्ण शर्मा एड., जीके व्यास,रमेश चन्द्र शर्मा,डॉ. देवेन्द्र पुराणिक,महेंद्र दीक्षित,डॉ. प्रदीप शर्मा,ईश्वर चंद आचार्य, रूपनारायण जोशी, रामचन्द्र पुरोहित, प. देवेश्वर जोशी, प. गोपाल कृष्ण त्रिपाठी,प्रहलाद शर्मा,कैलाश चन्द्र शर्मा एड., प. गोपाल पंचारिया,श्याम कुमार चौबे,सुभाष जोशी,महेश शर्मा, अर्जुन दीक्षित, लीलाधर शर्मा, ओपी जोशी,राजेश व्यास,आदित्य दीक्षित, प.सुनील पुरोहित, महेश शर्मा पप्पू , हेमन्त शर्मा,पंकज शर्मा, रवि आचार्य, प.सूर्यप्रकाश शर्मा,राजेन्द्र चाष्टा, प.गोपाल लाड़, प. नवीन जोशी,प. हेमेन्द्र दीक्षित,पीयूष जोशी,भगवती लाल शर्मा,एड.राजेन्द्र शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, योगेश जोशी, राजेंद्र भट्ट, आदित्य डोरिया, सुनील शर्मा एड., अनिल कुमार शर्मा एड., नीलेश तिवारी, अजय तिवारी,नरेन्द्र जोशी, भगवतीलाल शर्मा अध्यापक,नवनीत शर्मा, मुकुंद जोशी , सत्यनाराण शर्मा, अजय पाण्डे, विनोद चौबे, राजेन्द्र चाष्टा, सनत जोशी, ब्रजेश जोशी,अखिलेश शर्मा, शिव प्रकाश जोशी, तुलसीचन्द भट्ट, तथा छन्याति ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधी डॉ. घनश्याम बटवाल,सुरेश शर्मा, के.सी भट्ट ,प.अरुण शर्मा तथा नगर के गणमान्यजन समाज सेवी गुरुचरण बग्गा,सूरजमल अग्रवाल,विनोद मेहता,राव विजय सिंह,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, सिंधी भाई बंध पंचायत के अध्यक्ष नन्दू भाई आडवाणी, माहेश्वरी समाज के राधेश्याम झंवर, सुरेश बाबानी, धाणावार साहू समाज चार भुजानाथ मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बद्री भाई बंधवार,विष्णु डगवार, रामेश्वर दशोरा,श्रवण कुमार त्रिपाठी, रमाशंकर शर्मा, क्षितिज पुरोहित, डॉ. रवींद्र पांडेय, राधेश्याम सिखवाल, शिवनारायण शर्मा, डॉ गोपाल व्यास, कैलाश शुक्ला, राकेश आचार्य, अशोक शर्मा, सतीश नागर, जय प्रकाश बटवाल,शरत चंद पारीक,देवेंद्र त्रिवेदी,श्याम शर्मा,राजेन्द्र पारीक,कैलाश उपाध्याय आदि ने किया संचालन ब्रजेश जोशी ने किया आभार प.सूर्यप्रकाश शर्मा ने माना। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 100 साल पहले का इतिहास दोहराया जगदीश मन्दिर में 100 साल पहले का इतिहास दोहराया गया।,सन 1920 में मन्दिर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना की गई थी उस समय मन्दसौर के छन्याति ब्राह्मण समाज जिसमें गुर्जरगौड़ ब्राह्मण के साथ ही सारस्वत,सिखवाल,आदि गोड़, पारीक व दायमा ब्राह्मण समाजजनों का एकत्रीकरण हुआ था। 100 साल पहले के इसी प्रसंग को फिर से दोहरा कर छन्याति ब्राह्मण समाजजन भी गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आमंत्रण पर एकत्र हुए। एक छोटे संयोग से हुआ भव्य महोत्सव एक छोटे से स्वाभविक संयोग ने इतने भव्य व ऐतिहासिक आयोजन को रच दिया दरअसल दीपावली के पूर्व घर की सफाई करते समय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व चौधरी स्व.श्री मथुरालाल त्रिपाठी के घर से उनके प्रपोत्र अखिलेश शर्मा को 100 साल पुराना वह निमन्त्रण पत्र मिला जिसमें यह उल्लेखित था कि जगदीश मन्दिर में 1920 में स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के छन्याति ब्राह्मण समाजों को आमंत्रित किया था।उसी परम्परा को पुनर्जीवित किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा ने दी।

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया...

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया रंग गुलाल

शासकीय महाविद्यालय दलौदा की रासेयो इकाई द्वारा एनएसएस शिविर आयोजित किया गया l कार्यक्रम का...

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

मंदसौर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ फिर लगी सीतामऊ पुलिस को खबर तो हो गए दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को सीतामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 लाख 50 हजार की कीमत के आयशर ट्रक से 375 किलो अवैध...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और सफलता 101 किलो डोडाचूरी के साथ पंजाब का एक तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने एक लग्जरी कार से 2 लाख रुपए की...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग की नवनिर्मित प्रयोगशाला का अवलोकन किया

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि दिनांक 21...