महामहिम राज्यपाल को ईमेल के माध्यम से पुस्तकालयाध्यक्ष पदों की भर्ती की मांग

महामहिम राज्यपाल को ईमेल के माध्यम से पुस्तकालयाध्यक्ष पदों की भर्ती की मांग
लाइब्रेरी प्रोफेशनल एसोसिएशन, मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव मुकेश बाबू एवं प्रदेश महासचिव पंकज द्वारा बताया गया कि एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा 8 दिसम्बर को महामहिम राज्यपाल को ईमेल के माध्यम से पुस्तकालयाध्यक्ष पदों की भर्ती के लिए मुहीम चलाई गई । जिसमे 100 से अधिक संख्या में ईमेल किया गया। जिसमे यह बताया गया कि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में डिग्री धारी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। वहीं अन्य पड़ोसी राज्यों में प्रत्येक वर्ष पुस्तकालयों में सुधार किया जा रहा है और उन में पुस्तकालय अध्यक्ष की भर्ती की जा रही है जो कि प्रदेश के लिए बहुत ही चिंतन का विषय है। विधानसभा के प्रत्येक सत्र में शिक्षा पर चर्चा होती है मगर मान्यवर हम आपको बताना चाहते हैं कि शिक्षण संस्थानों का ह्रदय केंद्र पुस्तकालय होता है। मध्यप्रदेश में पुस्तकालय एवं पुस्तकालयाध्यक्ष की निरंतर अनदेखी की जा रही है। अतः शिक्षण संस्थानों की स्थिति सुधारने के लिए हमें उन में पुस्तकालयों की स्थिति सुधारनी होगी जिस के संबंध में हमारी 11 सूत्रीय मांग पर विचार किया जाए : 1. मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में पुस्तकालयों का विकास किया जाए। 2. भारत के 19 राज्यों में सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम पारित किए जा चुके हैं मगर मध्यप्रदेश में सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम पारित नहीं है अतः सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम पारित किया जाए जिससे कि मध्यप्रदेश में सार्वजनिक पुस्तकालयों का विकास हो सके। 3. जिन विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद स्वीकृत नहीं है उनमें पद स्वीकृत किए जाएं एवं विद्यालयों में 20 वर्षों से रिक्त पड़े पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों पर भर्ती हो। 4. सी एम राइजिंग विद्यालयों में लाइब्रेरियन के पदों पर डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जाए। 5. मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 200 से अधिक रिक्त पड़े पदों पर यूजीसी गाइडलाइंस के अनुसार भर्ती की जाए। 6. 4 वर्षों से नए नेट पीएचडी अभ्यार्थी बेरोजगार घूम रहे हैं उन्हें अतिथि शिक्षक प्रक्रिया में शामिल किया जाए अतिथि शिक्षक भर्ती में लाइब्रेरियन के पदों पर नए अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। 7. ITI, इंजीनियरिंग ,पॉलीटेक्निक एवं मेडिकल महाविद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद स्वीकृत नहीं है उनमें पद स्वीकृत किए जाएं एवं पुस्तकालय अध्यक्ष की भर्ती की जाए। 8. जिला पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। 9. नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद के अंतर्गत पुस्तकालयों का निर्माण किया जाए एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों पर भर्ती की जाए। 10. ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालयों का निर्माण किया जाए एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों पर भर्ती की जाए। 11. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल पुस्तकालयों का निर्माण एवं विकास किया जाए तथा इसे संचालित करने के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती की जाए।

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया...

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया रंग गुलाल

शासकीय महाविद्यालय दलौदा की रासेयो इकाई द्वारा एनएसएस शिविर आयोजित किया गया l कार्यक्रम का...

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

मंदसौर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ फिर लगी सीतामऊ पुलिस को खबर तो हो गए दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को सीतामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 लाख 50 हजार की कीमत के आयशर ट्रक से 375 किलो अवैध...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और सफलता 101 किलो डोडाचूरी के साथ पंजाब का एक तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने एक लग्जरी कार से 2 लाख रुपए की...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग की नवनिर्मित प्रयोगशाला का अवलोकन किया

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि दिनांक 21...