भगवान श्री जगदीश निकले अपने भक्तों के हाल चाल जानने नगर भ्रमण पर

भगवान श्री जगदीश निकले अपने भक्तों के हाल चाल जानने नगर भ्रमण पर
स्वागत में उमडा जन सैलाब व भगवान इंद्र देव भी हुवे प्रसन्न मन्दसौर। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में नगर में भगवान श्री जगदीश की भव्य व ऐतिहासिक रथयात्रा आषाढ़ की रिम-झिम फुआरों के बीच निकली। खुशनुमा व समरस वातावरण में भव्यता से निकली इस रथयात्रा में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के साथ ही सकल ब्राह्मण समाज तथा सनातन पंरपरा के भी समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नगर में पहली बार भगवान जगदीश की रथयात्रा में श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के निमन्त्रण पर सभी समाजजनों ने सम्मिलित हो कर एक नई परम्परा का सूत्रपात किया है जिसे सभी ने मुक्त कंठ से सराहा। सायंकाल 5:30 बजे श्री जगदीश मन्दिर जीवागंज से आगे-आगे भगवान जगदीशजी के बड़े ध्वज(निशान) घुड़सवार और बेंड बाजों व ढोल-ढमाकों के साथ रथयात्रा का शुभारम्भ हुआ। गुर्जरगौड़ ब्राहम्ण समाज की महिलाएं सर पर कलश धारण किए चल रहीं थी। पुरुषों ने श्वेत परिधान पहने गले में भगवान जगदीश का केसरिया दुपट्टा धारण किये हुए था। रथयात्रा में श्री चेतन्य आश्रम मेनपुरिया के सन्त श्री महेश चेतन्य जी महाराज, अ.भा.गुर्जरगौड़ ब्राहम्ण महासभा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश तिवारी(रतलाम) विशेष रूप से सम्मिलित हुए। जगदीश विलास में महाप्रसादी का जो आयोजन किया गया था उसका आयोजन पण्डित दिनदयाल जी दीक्षित परिवार के द्वारा किया गया। जगदीश के भात का प्रसादी का आयोजन गुर्जरगौड़ ब्राह्मण जाग्रति मंच द्वारा आयोजित किया गया रथयात्रा जीवागंज से भूरिया महादेव गली, गणपति चोक,बड़ाचोक,धानमंडी,सदर बाजार,घण्टाघर,मुखर्जी चोक,शुक्ला चोक, वरुणदेव मन्दिर,अशोक टाकीज रोड, नरसिंह मन्दिर, श्री द्विमुखी चिन्ताहरण गणपति मन्दिर से पुनः जीवागंज होकर श्री जगदीश मन्दिर में सम्पन्न हुई। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत व सत्कार किया गया। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाजजनों ने अपने घर के बाहर भगवान श्री जगदीश की पूजा अर्चना की। सकल ब्राहम्ण समाज, सामाजिक समरसता मंच, विनर क्लब, माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, चोधरी परिवार, भाजपाजन, सिंधी समाज, उम्मीद समाजिक संस्था, प्रजापति समाज, डॉ. व्यास परिवार, म.प्र., सर्व ब्राहम्ण समाज, प.वासुदेव त्रिपाठी, चौधरी परिवार, सुभाष जोशी परिवार, गुर्जरगौड़ ब्राहम्ण जागृति मंच, महेश शर्मा पान वाले, द्विमुखी चिन्ताहरण गणपति, प.दुर्गाशंकर् जोशी परिवार, राजीवशुक्ला व मंगल पांडे परिवार आदि के द्वारा रथयात्रा में सम्मिलित महानुभावों का सत्कार किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुजनों ने भगवान जगदीश की पूजा-आरती की व उसके पश्चात गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज जाग्रति मंच के द्वारा महाप्रसादी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया | रथयात्रा में समाज अध्यक्ष श्री नंदकिशोर शर्मा का सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिलीप शर्मा ने साफा बांधकर सम्मान किया | रथयात्रा में गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सर्वश्री प. दुर्गाशंकर जोशी शास्त्री, प. राधेश्याम पार्टनर, प. आनंदीलाल तिवारी, प. प्रह्लाद शर्मा, प. मोहनलाल शर्मा, प. गिरीश व्यास, प. गोपाल त्रिपाठी, प. जगदीश लाड़, प. देवेंद्र पुराणिक, प. लीलाधर शर्मा, प. जीके व्यास, प. रमेशचंद्र शर्मा, प. महेंद्र दीक्षित, प. भेरूलाल शर्मा, प. भूपेंद्र तिवारी, प. रूपनारायण जोशी, प. नन्दकिशोर शर्मा, प. राजेन्द्र चास्टा, प. चेनशंकर तिवारी, प. शिवशंकर शर्मा, प. कैलाश जोशी, प. कैलाश शर्मा एडवोकेट, योगेश जोशी, हरीश शर्मा, ईश्वरचंद आचार्य, सुनील शर्मा एडवोकेट, मोहनलाल जोशी, राजेश व्यास, रामचंद्र पुरोहित, राजू भाई शर्मा, महेश शर्मा, राजेश व्यास, आदित्य डोरिया, गोपाल पंचारिया, सूर्यप्रकाश शर्मा, नीलेश तिवारी, नीलेश शर्मा, सहित आदि सम्मिलित हुवे। रथयात्रा में सम्मिलित होने वाले सर्वसमाज के प्रतिनिधीगण सहित आदि सम्मिलित हुवे। दिलीप शर्मा, डॉ घनश्याम बटवाल, धीरेंद्र त्रिवेदी, प्रह्लाद काबरा, मदनलाल राठौड़, मानसिंह माछोपुरिया, क्षितिज पुरोहित, रविंद पांडेय, विनोद मेहता, जितेंद्र गेहलोद, प्रकाश पालीवाल, बंटी चौधरी, बंशीलाल टांक, राजाराम तंवर, संजय मुरडिया, कपिल भंडारी, विजय पोपट, सुनील बंसल, नरेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार चिचानी, विनय दुबेला, राजेश चौहान, नन्दू भाई आडवाणी, प. विनोद शर्मा, कुशल शर्मा, प्रमोद ककनानी, कमलेश सिसोदिया, रमेशचंद्र चन्द्रे, बिंदु चन्द्रे, अरुण शर्मा, संध्या शर्मा, सहित आदि सम्मिलित हुवे।

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया...

ईको क्लब मंदसौर द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया रंग गुलाल

शासकीय महाविद्यालय दलौदा की रासेयो इकाई द्वारा एनएसएस शिविर आयोजित किया गया l कार्यक्रम का...

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

पीजी कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर विशेष आयोजन

मंदसौर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध...

गेहूं की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था 375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ फिर लगी सीतामऊ पुलिस को खबर तो हो गए दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को सीतामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 लाख 50 हजार की कीमत के आयशर ट्रक से 375 किलो अवैध...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और...

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय को मिली एक और सफलता 101 किलो डोडाचूरी के साथ पंजाब का एक तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने एक लग्जरी कार से 2 लाख रुपए की...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग...

विधायक व जन भागीदारी अध्यक्ष ने कॉलेज में वनस्पति विभाग की नवनिर्मित प्रयोगशाला का अवलोकन किया

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि दिनांक 21...